Dhanbad News: बीआइटी सिंदरी में 'क्रिटिकल मिनरल्स' पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू

निदेशक डॉ. पंकज राय ने किया राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन

Dhanbad News: बीआइटी सिंदरी में 'क्रिटिकल मिनरल्स' पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू
(फ़ोटो)

बीआइटी सिंदरी के खनन विभाग में रेयर अर्थ एवं क्रिटिकल मिनरल्स के निष्कर्षण पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। विशेषज्ञों ने इलेक्ट्रिक वाहनों और रक्षा क्षेत्र के लिए इन खनिजों की महत्ता और सतत खनन पर विचार साझा किए।

सिंदरी: बीआईटी सिंदरी के खनन अभियंत्रण विभाग द्वारा “रेयर अर्थ एवं क्रिटिकल मिनरल्स के निष्कर्षण एवं प्रसंस्करण में उभरती प्रवृतियां” विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में देशभर के शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं एवं खनन विशेषज्ञों ने भाग लिया। संगोष्ठी का उद्देश्य क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में नई तकनीकों, अनुसंधान एवं सतत खनन पद्धतियों पर विचार-विमर्श करना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज राय ने किया। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन, रक्षा, ऊर्जा एवं इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों में रेयर अर्थ और क्रिटिकल मिनरल्स की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इनके सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल निष्कर्षण की आवश्यकता बढ़ गई है। तकनीकी सत्र में प्रो. देवी प्रसाद मिश्रा ने उन्नत खनन तकनीकों, खान सुरक्षा एवं सतत खनन पर व्याख्यान दिया। 

वहीं डॉ. आरती कुमारी ने हाइड्रोमेटलर्जी तथा हरित तकनीकों के माध्यम से रेयर अर्थ प्रसंस्करण पर जानकारी साझा की। इसके अलावा डॉ. तन्मय कुंडु एवं प्रो. अतुल आदित्य पांडेय ने भू-विज्ञान और वैज्ञानिक शिक्षा में शैक्षणिक नेतृत्व की भूमिका पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शोधार्थी उपस्थित थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Sahebganj News: जाति प्रमाण पत्र की मांग पर महाधरना 11वें दिन भी जारी, आंदोलनकर्मियों को मिला पूर्व विधायक का साथ Sahebganj News: जाति प्रमाण पत्र की मांग पर महाधरना 11वें दिन भी जारी, आंदोलनकर्मियों को मिला पूर्व विधायक का साथ
Sahebganj News: आलमगीर आलम की रिहाई: जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री, समर्थकों ने "जिंदाबाद" के नारों से गूंजाया होटवार
Sahebganj News: MDM पर संकट: अज्ञात चोरों ने स्कूल की रसोई को बनाया निशाना, बच्चों के मध्याह्न भोजन पर पड़ा असर
भाजपा का हल्ला बोल: राज्य सरकार की 'वादाखिलाफी' के खिलाफ सभी प्रखंडों में धरना देगी भाजपा
Bokaro News: पुलिस ने चंद्रपुरा गृहभेदन कांड का किया उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: बीआइटी सिंदरी में 'क्रिटिकल मिनरल्स' पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू
Dhanbad News: स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन सख्त, डीडीसी ने दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: डिजिटल शिक्षा की ओर कदम: डीएवी सिंदरी के छात्रों ने बीआइटी के हाईटेक पुस्तकालय का किया भ्रमण
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिकारीपाड़ा के मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: सशक्तिकरण का सफर: डीसी ने सखी मंडल की 4 दीदियों को सौंपी टोटो की चाबियां
Dumka News: डिजिटल शोध की ओर कदम: SKMU में शिक्षकों ने सीखा SPSS सॉफ्टवेयर से डेटा विश्लेषण
Dumka News: प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक आवश्यकता मूल्यांकन संपन्न