Dumka News: सशक्तिकरण का सफर: डीसी ने सखी मंडल की 4 दीदियों को सौंपी टोटो की चाबियां

जेएसएलपीएस की सामुदायिक निवेश निधि योजना के तहत मिली मदद

Dumka News: सशक्तिकरण का सफर: डीसी ने सखी मंडल की 4 दीदियों को सौंपी टोटो की चाबियां
(फ़ोटो)

दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने रानेश्वर प्रखंड में जेएसएलपीएस के तहत चार सखी मंडल की दीदियों को टोटो वाहनों का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के दौरान रानेश्वर प्रखंड में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी  के तहत सामुदायिक निवेश निधि ऋण योजना के माध्यम से 4 सखी मंडल की दीदियों के बीच टोटो वाहनों का फीता काटकर वितरण किया। इस अवसर पर सालतोला पंचायत की सबिता सोरेन, रंगलिया पंचायत की कश्मीरा बीबी, वृन्दावनी पंचायत की मुनी किस्कू तथा दक्षिणजोल पंचायत की बेबी कुमारी को सीआईएफ ऋण सहायता के तहत टोटो उपलब्ध कराया गया। 

यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें स्वरोजगार एवं स्थायी आजीविका से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं पंचायत स्तर तक आजीविका गतिविधियों का विस्तार करने के उद्देश्य से सीआईएफ ऋण आधारित योजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सखी मंडल की दीदियाँ अब स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही हैं। 

टोटो प्राप्त करने के बाद सभी लाभुक दीदियाँ काफी उत्साहित एवं प्रसन्न दिखीं। इस दौरान उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने स्वयं टोटो पर बैठकर उसका अवलोकन किया तथा दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें इस अवसर का बेहतर उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि जेएसएलपीएस के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़कर सशक्त बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है, जिससे गांवों में आर्थिक उन्नति के नए अवसर विकसित हो रहे हैं।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Sahebganj News: जाति प्रमाण पत्र की मांग पर महाधरना 11वें दिन भी जारी, आंदोलनकर्मियों को मिला पूर्व विधायक का साथ Sahebganj News: जाति प्रमाण पत्र की मांग पर महाधरना 11वें दिन भी जारी, आंदोलनकर्मियों को मिला पूर्व विधायक का साथ
Sahebganj News: आलमगीर आलम की रिहाई: जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री, समर्थकों ने "जिंदाबाद" के नारों से गूंजाया होटवार
Sahebganj News: MDM पर संकट: अज्ञात चोरों ने स्कूल की रसोई को बनाया निशाना, बच्चों के मध्याह्न भोजन पर पड़ा असर
भाजपा का हल्ला बोल: राज्य सरकार की 'वादाखिलाफी' के खिलाफ सभी प्रखंडों में धरना देगी भाजपा
Bokaro News: पुलिस ने चंद्रपुरा गृहभेदन कांड का किया उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: बीआइटी सिंदरी में 'क्रिटिकल मिनरल्स' पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू
Dhanbad News: स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन सख्त, डीडीसी ने दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: डिजिटल शिक्षा की ओर कदम: डीएवी सिंदरी के छात्रों ने बीआइटी के हाईटेक पुस्तकालय का किया भ्रमण
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिकारीपाड़ा के मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: सशक्तिकरण का सफर: डीसी ने सखी मंडल की 4 दीदियों को सौंपी टोटो की चाबियां
Dumka News: डिजिटल शोध की ओर कदम: SKMU में शिक्षकों ने सीखा SPSS सॉफ्टवेयर से डेटा विश्लेषण
Dumka News: प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक आवश्यकता मूल्यांकन संपन्न