भाजपा का हल्ला बोल: राज्य सरकार की 'वादाखिलाफी' के खिलाफ सभी प्रखंडों में धरना देगी भाजपा

भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन की बनी रूपरेखा

भाजपा का हल्ला बोल: राज्य सरकार की 'वादाखिलाफी' के खिलाफ सभी प्रखंडों में धरना देगी भाजपा
(फ़ोटो)

राँची में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में राज्य सरकार की विफलताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रखंड स्तरीय आंदोलन का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं ने आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की।

राँची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक एवं समसामयिक विषयों, राज्य सरकार के खिलाफ चल रहे आंदोलनात्मक कार्यक्रमों, आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने मीडिया को बैठक में उठाए गए विषयों और निर्णय के संबंध में  जानकारी दी। 

बाउरी ने कहा कि बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की गई। राज्य में भ्रष्टाचार नीचे स्तर फैला हुआ है। उसको लेकर भाजपा लगातार आंदोलन की रूपरेखा तैयार करती रही है। जनसमस्याओं का अंबार लगा हुआ है। पूर्व में हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कार्यक्रम हो या पानी बिजली को लेकर जिलों में प्रदर्शन हो और अब किसानों से राज्य सरकार की वादाखिलाफी के मुद्दे पर भाजपा ने सभी प्रखंड मुख्यालय में एकदिवसीय धरना का कार्यक्रम आयोजित किया है।

इस धरना को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। साथ ही बैठक में प्रशिक्षण पर महा अभियान पर भी गहन चर्चा हुई। कोर कमेटी की बैठक में वरिष्ठ नेताओं के विचार और दिशा निर्देश को संग्रहित किया गया है। शुक्रवार को होने वाली प्रदेश पदाधिकारी की बैठक में तय किया जाएगा कि इन्हें नीचे स्तर तक कैसे क्रियान्वित किया जाए। यह सरकार सभी मोर्चे पर विफल है। जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिए राज्य सरकार के पास कोई कार्ययोजना नहीं है। 

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा एवं मधु कोड़ा, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह, अनंत ओझा भी उपस्थित थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

नटराज होटल में वन्यजीव तस्करी का खुलासा, मॉनिटर लिजार्ड से जुड़ी 30 ‘हत्था जोड़ी’ बरामद नटराज होटल में वन्यजीव तस्करी का खुलासा, मॉनिटर लिजार्ड से जुड़ी 30 ‘हत्था जोड़ी’ बरामद
Sahebganj News: जाति प्रमाण पत्र की मांग पर महाधरना 11वें दिन भी जारी, आंदोलनकर्मियों को मिला पूर्व विधायक का साथ
Sahebganj News: आलमगीर आलम की रिहाई: जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री, समर्थकों ने "जिंदाबाद" के नारों से गूंजाया होटवार
Sahebganj News: MDM पर संकट: अज्ञात चोरों ने स्कूल की रसोई को बनाया निशाना, बच्चों के मध्याह्न भोजन पर पड़ा असर
भाजपा का हल्ला बोल: राज्य सरकार की 'वादाखिलाफी' के खिलाफ सभी प्रखंडों में धरना देगी भाजपा
Bokaro News: पुलिस ने चंद्रपुरा गृहभेदन कांड का किया उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: बीआइटी सिंदरी में 'क्रिटिकल मिनरल्स' पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू
Dhanbad News: स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन सख्त, डीडीसी ने दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: डिजिटल शिक्षा की ओर कदम: डीएवी सिंदरी के छात्रों ने बीआइटी के हाईटेक पुस्तकालय का किया भ्रमण
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिकारीपाड़ा के मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: सशक्तिकरण का सफर: डीसी ने सखी मंडल की 4 दीदियों को सौंपी टोटो की चाबियां
Dumka News: डिजिटल शोध की ओर कदम: SKMU में शिक्षकों ने सीखा SPSS सॉफ्टवेयर से डेटा विश्लेषण