मेदिनीनगर की जर्जर पांकी रोड पर लोगों में आक्रोश, ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, मरम्मत के निर्देश

मेदिनीनगर की जर्जर पांकी रोड पर लोगों में आक्रोश, ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, मरम्मत के निर्देश
सड़क की बदहाल स्थिति पर स्थानीय लोगों में आक्रोश, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

मेदिनीनगर की पांकी रोड की जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर मामला उठने के बाद मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए सड़क मरम्मत के निर्देश दिए हैं।

पलामू। पलामू प्रमंडल के प्रमुख शहर मेदिनीनगर की जीवनरेखा मानी जाने वाली पांकी रोड की जर्जर हालत को लेकर अब स्थानीय लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ( झामुमो) नेता सन्नी शुक्ला और क्षेत्र के अन्य नागरिकों ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर गुरुवार को विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।

बता दे कि पांकी रोड शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है, जहां से रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं। इसी मार्ग पर जी. एल. ए कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, आधा दर्जन से अधिक अस्पताल और कई विद्यालय स्थित हैं, जिससे इस सड़क का महत्व और भी बढ़ जाता है। बावजूद इसके, सड़क की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। चरकी भट्ठा क्षेत्र में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। हालात इतने खराब हैं कि स्थानीय लोगों को मजबूरी में इन गड्ढों में मिट्टी डाल, पत्थर रख कर अस्थाई व्यवस्था करनी पड़ रही है, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। इसके बावजूद आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों में प्रशासन की उदासीनता को लेकर गहरी नाराजगी है। सबों ने एक स्वर में कहा अगर दो दिन में गड्ढे नहीं भरे गए तो पांकी रोड जाम किया जाएगा।

विरोध दर्ज करने वाले स्थानीय निवासी जितेंद्र पांडेय, संकट मोचन, उमेश अग्रवाल, सुमित पांडेय, बमबम शुक्ला सैयद फैजल, रंजीत कुमार, शिवाजी सिंह, अमित सिंह, राहुल साहू सहित कई अन्य उपस्थित थे।

इधर इस मामले में एक्स पर ट्वीट किए जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है और उपायुक्त को जल्द मरम्मत करने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने भी मामले में कार्रवाई करते हुए पत्र निर्माण विभाग को जल्द मरम्मत करने का निर्देश दिया है।

Read More.. Palamu News: भीषण सड़क हादसा: NH-98 पर स्कॉर्पियो और एर्टिगा की जोरदार टक्कर

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

IPL 2026: अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ऑरेंज कैप रेस में टॉप पर, ईशान मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे IPL 2026: अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ऑरेंज कैप रेस में टॉप पर, ईशान मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
हत्या के आरोपी मनोज यादव को उम्रकैद की सजा, पलामू कोर्ट ने 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक के पास स्कूटी मिलने से खुदकुशी की आशंका
दूसरे चरण के बाद 77 बूथों पर पुनर्मतदान की मांग, स्क्रूटिनी की जिम्मेदारी विशेष पर्यवेक्षक को सौंपी गई
मक्के के खेत में मिला गला कटा शव, उत्तर दिनाजपुर के साहापुर इलाके में दहशत; पुलिस जांच शुरू
शराब घोटाले में कारोबारी नवीन केडिया को झारखंड हाई कोर्ट से सशर्त जमानत, पांच लाख का बेल बॉन्ड जमा करने का निर्देश
नतीजों से पहले सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, अबीर खेलकर जताया जीत का भरोसा
जुबीन गर्ग हत्या मामले में मुख्य आरोपित की जमानत याचिका खारिज, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला
झारखंड में तबादला प्रक्रिया बनी संगठित कारोबार, दलालों के जरिए वसूली का खेल: मरांडी
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फंदे से लटकी मिली; पुलिस जांच जारी
Giridih news: बस और कार की जोरदार टक्कर, दो की मौत, पांच घायल; देवघर से लौट रहा था परिवार
मेदिनीनगर की जर्जर पांकी रोड पर लोगों में आक्रोश, ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, मरम्मत के निर्देश