नतीजों से पहले सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, अबीर खेलकर जताया जीत का भरोसा
चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का भरोसा जताते हुए अबीर खेलकर जश्न मनाया। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
सिलीगुड़ी। चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले ही सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक वर्ग ने जीत के भरोसे जश्न मनाना शुरू कर दिया। गुरुवार को फूलबाड़ी के बटालियन मोड़ इलाके में समर्थकों को केसरिया अबीर खेलते और एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशी मनाते देखा गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 में रिकॉर्ड मतदान हुआ है, जिससे उनकी जीत की संभावना स्पष्ट है। उनका कहना है कि पार्टी राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।


समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
Related Posts
.jpg)
