TMC कार्यकर्ताओं ने BJP प्रत्याशी की पिटाई, बरसाए घूंसे, मौके पर मचा हड़कंप

TMC कार्यकर्ताओं ने BJP प्रत्याशी की पिटाई, बरसाए घूंसे, मौके पर मचा हड़कंप
मतदान के बीच BJP प्रत्याशी सुवेंदु सरकार पर हमला (एडिटेड इमेज)

Suvendu sarkar attack: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान के दौरान दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर कथित तौर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि मतदान के दौरान बूथ जामिंग और पोलिंग एजेंट को अंदर प्रवेश नहीं देने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद स्थिति अचानक बिगड़ गई।

सूत्रों के अनुसार, BJP उम्मीदवार सुवेंदु सरकार को सूचना मिली थी कि कुछ मतदान केंद्रों पर उनके पार्टी एजेंटों को अंदर जाने से रोका जा रहा है और बूथ जामिंग की कोशिश की जा रही है। इसी शिकायत की जांच करने के लिए वह संबंधित बूथ पर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। घटना के दौरान उम्मीदवार को एक व्यक्ति का पीछा करते हुए भी देखा गया, जिस पर पोलिंग एजेंट को रोकने का आरोप लगाया गया था।

घटना के बाद मौके पर तनाव बढ़ गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को हस्तक्षेप करना पड़ा। सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उम्मीदवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और क्षेत्र में शांति बहाल करने की कोशिश की। हालांकि, इस घटना ने चुनावी माहौल में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Edited By: Samridh Desk

Latest News

JAC 10th Result 2026: हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी स्टेट टॉपर, एक ही स्कूल की 5 छात्राएं टॉप-3 में JAC 10th Result 2026: हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी स्टेट टॉपर, एक ही स्कूल की 5 छात्राएं टॉप-3 में
Koderma News: आईआरपीएस उज्ज्वल आनंद के प्रेरक संबोधन से गूंजा एनसीसी शिविर परिसर
Sahebganj News: जनता दरबार में उमड़ी लोगों की भीड़, कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई वीर कुंवर सिंह जयंती, गूंजे जयकारे
Sahebganj News: पारा 40°C के पार, 12 से 3 बजे तक घर से न निकलने की सलाह
JAC 10th Result 2026 LIVE: जारी हुआ झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, jacresults.com पर ऐसे करें चेक
sahebganj News: सेव माइक्रो फाइनेंस के शाखा प्रबंधक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर रूप से घायल
Giridih News: पीएम सूर्यघर योजना को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक, डीसी ने दिए सख्त निर्देश
HOROR: पत्नी का सिर धड़ से अलग कर गांव में घूमता रहा शख्स, खौफनाक वारदात से कांपा गांव
Giridih News: सरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: ₹3 लाख चोरी कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार
Sahebganj News: विद्या भारती विद्यालय में श्रद्धा से मनाई गई वीर कुंअर सिंह जयंती, छात्रों ने दी वीरता को सलामी
Palamu News: नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता साइकिल से पहुंचे कार्यालय, दिया बड़ा संदेश