धुपगुड़ी से योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान: बंगाल में भी लागू होगा यूपी मॉडल

धुपगुड़ी से योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान: बंगाल में भी लागू होगा यूपी मॉडल
योगी आदित्यनाथ (फाइल फ़ोटो)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धुपगुड़ी की जनसभा में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर राज्य में यूपी मॉडल लागू किया जाएगा और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जलपाईगुड़ी: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धुपगुड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया। शनिवार को फणी मैदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार नरेश चंद्र राय के समर्थन में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि अगर बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती है, तो राज्य को उत्तर प्रदेश की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

अपने भाषण की शुरुआत में उन्होंने जलपेश मंदिर के महादेव और वीर चिला राय को नमन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे और दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों में भी बाधाएं आती थी, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने दावा किया कि यूपी में “लव जिहाद, सड़क पर नमाज और माफिया राज” खत्म हो चुका है और यही मॉडल बंगाल में भी लागू किया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी और माफियाओं के खिलाफ “बुलडोजर एक्शन” जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से उत्तर प्रदेश आकर वहां के बदलाव को देखने की भी अपील की।

तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने उसे “लुटेरी सरकार” बताया और आरोप लगाया कि कांग्रेस, वामपंथी और तृणमूल ने मिलकर राज्य को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया पैसा सही तरीके से जनता तक नहीं पहुंच रहा है।

मुख्यमंत्री याेगी ने करीब 20 मिनट के संबोधन में उन्होंने राज्य की तृणमूल सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि बंगाल में अब बदलाव का समय आ गया है।

‘डबल इंजन’ सरकार की वकालत करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे विकास तेज होता है और आम लोगों को सीधा लाभ मिलता है। योगी ने लोगों को उत्तर प्रदेश आकर इसके फायदे देखने का न्योता भी दिया। सभा में उन्होंने किसानों, दिहाड़ी मजदूरों और खासकर चाय बागान के श्रमिकों की समस्याओं को उठाया और भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार बनने पर उन्हें उनका हक और सम्मान मिलेगा।

राजबंशी समाज और ठाकुर पंचानन वर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और रवींद्रनाथ टैगोर का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बंगाल आध्यात्म और “वंदे मातरम्” की भूमि है। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने लोगों से बिना डर के बीजेपी को वोट देने की अपील की है।-----------------

Edited By: Samridh Desk

Latest News

सावधान! फिर दिल्ली पर आतंकी हमला करने की तैयारी, राम मंदिर-संसद भी निशाने पर, 3 राज्यों से दबोचे गए 4 संदिग्ध सावधान! फिर दिल्ली पर आतंकी हमला करने की तैयारी, राम मंदिर-संसद भी निशाने पर, 3 राज्यों से दबोचे गए 4 संदिग्ध
हिंडाल्को मुरी की ‘तोरांग वाटिका’ पहल: रेड मड भूमि बनी हरित बायो-पार्क
लातेहार में शादी समारोह से युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में पुलिस
खूंटी के चलागी गांव में युवक की खुदकुशी से सनसनी, परिजनों से विवाद के बाद घटना, पुलिस कर रही जांच
रामगढ़ के 15वें डीसी बने ऋतुराज, पदभार संभालते ही विकास और योजनाओं पर दिया जोर
रांची में नए ग्रामीण एसपी बने गौरव गोस्वामी, अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग पर रहेगा फोकस
सीआरपीएफ स्पेशल डीजी की नक्सलियों को चेतावनी: एक महीने में करें सरेंडर, वरना होगी निर्णायक कार्रवाई
पश्चिमी सिंहभूम में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
मिथुन चक्रवर्ती का कुल्टी और दुर्गापुर में रोड शो, बोले- ममता बनर्जी को हार का अंदेशा
PM Modi आज करेंगे ‘मन की बात’, आरक्षण बिल पर कर सकते हैं चर्चा
विदेश से पढ़े डॉक्टरों को मिलेगा 2.53 करोड़ का स्टाइपेंड, झारखंड सरकार का बड़ा फैसला
पृथ्वी दिवस 2026 पर बिहार में बड़ा पर्यावरण अभियान, 5 लाख ‘प्लास्टिक वॉरियर्स’ तैयार करने का लक्ष्य