रामगढ़ के 15वें डीसी बने ऋतुराज, पदभार संभालते ही विकास और योजनाओं पर दिया जोर

रामगढ़ के 15वें डीसी बने ऋतुराज, पदभार संभालते ही विकास और योजनाओं पर दिया जोर
रामगढ़ के 15वें डीसी बने ऋतुराज (फ़ोटो)

रामगढ़ जिले के 15वें डीसी के रूप में ऋतुराज ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने जिले में विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और स्वास्थ्य, शिक्षा व पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में काम करने की बात कही है।

रामगढ़: रामगढ़ जिले के 15वें डीसी के रूप में शनिवार को डीसी ऋतुराज ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने उन्हें अपना प्रभार सौंपा।

पदभार ग्रहण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए डीसी ऋतुराज ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य होगा। साथ ही स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में जिले का समग्र विकास करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा। उन्होंने यह भी कहा कि निवर्तमान डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की ओर से अपने कार्यकाल में किए गए पहल पर जिला प्रशासन की ओर से निरंतर कार्य जारी रखा जाएगा।

डीसी ऋतुराज ने कहा कि रामगढ़ जिले की भौगोलिक स्थिति को समझते हुए पर्यटन और आध्यात्मिक क्षेत्र में विकास किया जाएगा। रामगढ़ जिले को स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवकोपार्जन के दृष्टिकोण से विकसित करने के रूप-रेखा तैयार की जाएगी।

Edited By: Samridh Desk

Latest News

सावधान! फिर दिल्ली पर आतंकी हमला करने की तैयारी, राम मंदिर-संसद भी निशाने पर, 3 राज्यों से दबोचे गए 4 संदिग्ध सावधान! फिर दिल्ली पर आतंकी हमला करने की तैयारी, राम मंदिर-संसद भी निशाने पर, 3 राज्यों से दबोचे गए 4 संदिग्ध
हिंडाल्को मुरी की ‘तोरांग वाटिका’ पहल: रेड मड भूमि बनी हरित बायो-पार्क
लातेहार में शादी समारोह से युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में पुलिस
खूंटी के चलागी गांव में युवक की खुदकुशी से सनसनी, परिजनों से विवाद के बाद घटना, पुलिस कर रही जांच
रामगढ़ के 15वें डीसी बने ऋतुराज, पदभार संभालते ही विकास और योजनाओं पर दिया जोर
रांची में नए ग्रामीण एसपी बने गौरव गोस्वामी, अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग पर रहेगा फोकस
सीआरपीएफ स्पेशल डीजी की नक्सलियों को चेतावनी: एक महीने में करें सरेंडर, वरना होगी निर्णायक कार्रवाई
पश्चिमी सिंहभूम में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
मिथुन चक्रवर्ती का कुल्टी और दुर्गापुर में रोड शो, बोले- ममता बनर्जी को हार का अंदेशा
PM Modi आज करेंगे ‘मन की बात’, आरक्षण बिल पर कर सकते हैं चर्चा
विदेश से पढ़े डॉक्टरों को मिलेगा 2.53 करोड़ का स्टाइपेंड, झारखंड सरकार का बड़ा फैसला
पृथ्वी दिवस 2026 पर बिहार में बड़ा पर्यावरण अभियान, 5 लाख ‘प्लास्टिक वॉरियर्स’ तैयार करने का लक्ष्य