लातेहार में शादी समारोह से युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में पुलिस

लातेहार में शादी समारोह से युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में पुलिस
(सांकेतिक इमेज)

लातेहार जिले में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला शनिवार काे प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में लातेहार सदर थाना में एक मामला भी दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के हरतुआ गांव में आयोजित शादी समारोह में एक युवती आई थी। शुक्रवार की रात जब शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था इस दौरान गांव के कुछ युवकों ने युवती को अगवा कर गांव से थोड़ी दूर स्थित जंगल में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद आरोपित युवकों ने युवती को गंभीर अवस्था में जंगल में छोड़कर फरार हो गए। शुक्रवार की देर रात युवती किसी प्रकार वापस अपने परिजनों के गांव पहुंची और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद शनिवार को इस संबंध में सदर थाना में मामला दर्ज कराया गया।

मामला दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम आरोपिताें की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी आरंभ कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। जल्द ही आरोपिताें को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Edited By: Samridh Desk

Related Posts

Latest News

सावधान! फिर दिल्ली पर आतंकी हमला करने की तैयारी, राम मंदिर-संसद भी निशाने पर, 3 राज्यों से दबोचे गए 4 संदिग्ध सावधान! फिर दिल्ली पर आतंकी हमला करने की तैयारी, राम मंदिर-संसद भी निशाने पर, 3 राज्यों से दबोचे गए 4 संदिग्ध
हिंडाल्को मुरी की ‘तोरांग वाटिका’ पहल: रेड मड भूमि बनी हरित बायो-पार्क
लातेहार में शादी समारोह से युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में पुलिस
खूंटी के चलागी गांव में युवक की खुदकुशी से सनसनी, परिजनों से विवाद के बाद घटना, पुलिस कर रही जांच
रामगढ़ के 15वें डीसी बने ऋतुराज, पदभार संभालते ही विकास और योजनाओं पर दिया जोर
रांची में नए ग्रामीण एसपी बने गौरव गोस्वामी, अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग पर रहेगा फोकस
सीआरपीएफ स्पेशल डीजी की नक्सलियों को चेतावनी: एक महीने में करें सरेंडर, वरना होगी निर्णायक कार्रवाई
पश्चिमी सिंहभूम में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
मिथुन चक्रवर्ती का कुल्टी और दुर्गापुर में रोड शो, बोले- ममता बनर्जी को हार का अंदेशा
PM Modi आज करेंगे ‘मन की बात’, आरक्षण बिल पर कर सकते हैं चर्चा
विदेश से पढ़े डॉक्टरों को मिलेगा 2.53 करोड़ का स्टाइपेंड, झारखंड सरकार का बड़ा फैसला
पृथ्वी दिवस 2026 पर बिहार में बड़ा पर्यावरण अभियान, 5 लाख ‘प्लास्टिक वॉरियर्स’ तैयार करने का लक्ष्य