Bokaro News: पुलिस ने चंद्रपुरा गृहभेदन कांड का किया उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल

Bokaro News: पुलिस ने चंद्रपुरा गृहभेदन कांड का किया उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार
(फ़ोटो)

बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने चंद्रपुरा में हुई गृहभेदन की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन चोरों और एक स्वर्णकार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए गए गहने, मोबाइल और नकदी बरामद कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बेरमो: जिला अंतर्गत  बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने गुरुवार 14 मई को प्रेस वार्ता कर चंद्रपुरा थाना क्षेत्रों में हुए चोरी की घटना का उदभेदन  किया।एसडीपीओ सिंह ने पत्रकारों को बताया कि 10 मई को चंद्रपुरा थाना अंतर्गत स्टेशन रोड गुरुद्वारा के सामने हाउस नं 492 में रात्रि 12 बजे से 2 बजे के बीच जीतेन्द्र कुमार चौधरी के घर गृहभेदन की घटना हुई, जिसमें गहने, मोबाइल फोन तथा करीब 8-10 हजार रुपए नगद चोरी हुई थी। 

जिसके आधार पर चंद्रपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया गया था। उक्त दोनों कांडों के उद्भेदन करने हेतु बोकारो  पुलिस अधीक्षक  के निर्देश पर बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के नेतृत्व में एक एस आई टी टीम का गठन कर तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के आधार पर कांड में संलिप्त मुख्य आरोपी गोलू कुमार, विवेक रविदास उर्फ राहुल रविदास एवं रोहन कुमार को विधिवत गिरफ्तार किया गया। अग्रतर अनुसंधान में ज्ञात हुआ कि चंद्रपुरा स्थित चर्च रोड में हुई ज्वेलरी एवं नगदी की चोरी  में भी इनलोगों की संलिप्तता थी। 

जिसमें चोरी हुई सोने एवं चांदी के सामानों के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि उक्त सामानों को पेटरवार स्थित गणेश कुमार स्वर्णकार के पास बेचा गया है। जिसे छापामारी दल के द्वारा छापामारी कर अभियुक्त गणेश कुमार स्वर्णकार को भी गिरफ्तार किया गया एवं बेची गई सोना चांदी को बरामद किया गया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Sahebganj News: जाति प्रमाण पत्र की मांग पर महाधरना 11वें दिन भी जारी, आंदोलनकर्मियों को मिला पूर्व विधायक का साथ Sahebganj News: जाति प्रमाण पत्र की मांग पर महाधरना 11वें दिन भी जारी, आंदोलनकर्मियों को मिला पूर्व विधायक का साथ
Sahebganj News: आलमगीर आलम की रिहाई: जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री, समर्थकों ने "जिंदाबाद" के नारों से गूंजाया होटवार
Sahebganj News: MDM पर संकट: अज्ञात चोरों ने स्कूल की रसोई को बनाया निशाना, बच्चों के मध्याह्न भोजन पर पड़ा असर
भाजपा का हल्ला बोल: राज्य सरकार की 'वादाखिलाफी' के खिलाफ सभी प्रखंडों में धरना देगी भाजपा
Bokaro News: पुलिस ने चंद्रपुरा गृहभेदन कांड का किया उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: बीआइटी सिंदरी में 'क्रिटिकल मिनरल्स' पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू
Dhanbad News: स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन सख्त, डीडीसी ने दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: डिजिटल शिक्षा की ओर कदम: डीएवी सिंदरी के छात्रों ने बीआइटी के हाईटेक पुस्तकालय का किया भ्रमण
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिकारीपाड़ा के मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: सशक्तिकरण का सफर: डीसी ने सखी मंडल की 4 दीदियों को सौंपी टोटो की चाबियां
Dumka News: डिजिटल शोध की ओर कदम: SKMU में शिक्षकों ने सीखा SPSS सॉफ्टवेयर से डेटा विश्लेषण
Dumka News: प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक आवश्यकता मूल्यांकन संपन्न