बदइंतज़ामी से जूझ रही मानगो पेयजल परियोजना: सरयू राय की चेतावनी, 125 करोड़ की योजना ठप होने का खतरा
पूर्वी सिंहभूम के मानगो क्षेत्र की पेयजल परियोजना बदइंतज़ामी के कारण संकट में है। विधायक सरयू राय ने चेतावनी दी है कि समय रहते मरम्मत और देखभाल नहीं की गई तो 125 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह योजना पूरी तरह ठप हो सकती है।
पूर्वी सिंहभूम: विधायक सरयू राय ने मानगो पेयजल परियोजना की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा है कि यह महत्वाकांक्षी योजना बदइंतज़ामी के कारण धीरे-धीरे दम तोड़ने की स्थिति में पहुंच रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मरम्मत और समुचित देखभाल नहीं की गई, तो करीब 125 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह परियोजना पूरी तरह ठप हो सकती है।
सरयू राय ने बताया कि पुनः विधायक बनने के बाद उन्होंने परियोजना की विस्तृत समीक्षा की थी, जिसमें मानगो नगर निगम और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों के साथ कई बैठकें हुईं। इस दौरान इंटेकवेल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और जल टंकियों के लिए नए मोटर पंप लगाए गए और कुछ बंद पड़ी टंकियों को चालू किया गया। हालांकि, बाद में परियोजना का हस्तांतरण और नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया के कारण सुधार कार्य धीमे पड़ गए।


समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
Related Posts
.jpg)
