Giridih News: हीटवेव पर डीसी रामनिवास यादव का बड़ा एक्शन: जिला प्रशासन अलर्ट, युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगे चापाकल

प्रमुख चौक-चौराहों और बस स्टैंड पर लगेंगे जल प्याऊ

Giridih News: हीटवेव पर डीसी रामनिवास यादव का बड़ा एक्शन: जिला प्रशासन अलर्ट, युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगे चापाकल
(फ़ोटो)

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मुख्य सचिव के निर्देशानुसार गिरिडीह जिला प्रशासन लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को लेकर पूरी तरह सतर्क मोड में आ गया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO), अंचल अधिकारियों (CO), नगर निकाय और पेयजल विभाग के अफसरों को शहरी व ग्रामीण इलाकों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत प्रमुख चौक-चौराहों, बस स्टैंड और बाजारों में प्याऊ केंद्र खोले जा रहे हैं, साथ ही खराब पड़े चापाकलों व जलमीनारों की युद्धस्तर पर मरम्मत और प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पानी भेजने की मुस्तैद व्यवस्था की गई है।

गिरिडीह: झारखंड राज्य में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए मुख्यमंत्री,  हेमंत सोरेन एवं मुख्य सचिव, झारखंड सरकार के निर्देश के आलोक में गिरिडीह जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय एवं सतर्क है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रामनिवास यादव ने जिले के सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों,अंचल अधिकारियों, नगर निकाय पदाधिकारियों एवं पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के अधिकारियों को आमजन को राहत पहुंचाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके तहत सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, बाजार क्षेत्रों, प्रमुख चौक-चौराहों एवं अधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पियाऊ की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में भी आम नागरिकों एवं राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पियाऊ उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि लोगों को भीषण गर्मी के दौरान राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जहां भी पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है, वहां तत्काल टैंकरों अथवा अन्य वैकल्पिक माध्यमों से जलापूर्ति की व्यवस्था की जाए। इसके अतिरिक्त खराब पड़े चापाकलों, जलमीनारों एवं अन्य पेयजल संरचनाओं की मरम्मत युद्धस्तर पर कराने का निर्देश भी दिया गया है। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी क्षेत्र में जल संकट की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए।

उपायुक्त,  रामनिवास यादव ने कहा कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन आम नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। 

यह भी पढ़ें: Giridih News: मारवाड़ी महिला समिति द्वारा दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन, बच्चों ने दिखाए अपने हुनर

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकता अनुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अत्यधिक गर्मी के दौरान सावधानी बरतें, आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें तथा अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। प्रशासन द्वारा आमजन को राहत पहुंचाने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सरिया में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, हाईटेंशन तार गिरते ही बैल जिंदा जला, मुआवजे की मांग तेज

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झामुमो के पत्र पर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव का बड़ा हमला: "वोट बेचने वालों को हर कदम पर दिखता है भ्रष्टाचार" झामुमो के पत्र पर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव का बड़ा हमला: "वोट बेचने वालों को हर कदम पर दिखता है भ्रष्टाचार"
Koderma News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला: दहेज हत्या का आरोपी पति अजीत यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Koderma News: राष्ट्रीय उर्दू सेमिनार का भव्य आयोजन, "समकालीन समस्याएं और संभावनाएं" विषय पर जुटे देशभर के शिक्षाविद
Koderma News: भाकपा माले की सांगठनिक हुंकार, सिमरिया में हुई अहम बैठक, हर गांव में बनेगी ब्रांच कमेटी
Koderma News: माहवारी दिवस पर अनूठी पहल, सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक
Koderma News: DLSA का बड़ा अभियान, महिलाओं के विरुद्ध अपराध के खिलाफ सतगावां में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Koderma News: स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी उत्कर्ष गुप्ता सख्त, अस्पतालों में अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति
Sahebganj News: युवाओं को दिया गया 'पंच परिवर्तन' का मंत्र, मॉडल कॉलेज में नागरिक शिष्टाचार पर भव्य गोष्ठी संपन्न
दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग, प्रेम संबंध से नाराज पिता ने सोती हुई बेटी को टांगी से काटा
क्या गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करना सही होगा? जानिए पक्ष और विपक्ष
Sahebganj News: आंगनबाड़ी सेविकाओं का फूटा गुस्सा, 7 महीने से मानदेय और पोषाहार राशि बकाया, आंदोलन की चेतावनी
Giridih News: हीटवेव पर डीसी रामनिवास यादव का बड़ा एक्शन: जिला प्रशासन अलर्ट, युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगे चापाकल