Koderma News: माहवारी दिवस पर अनूठी पहल, सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक
महिलाओं के मजबूत कंधों और उत्तम स्वास्थ्य से ही बढ़ेगा देश
कोडरमा स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर महिलाओं और किशोरियों के बीच एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेखा रानी एवं केंद्र प्रशासक अर्चना ज्वाला की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वास्थ्य और नियमित स्वच्छता के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिम्मेदारियों के बीच महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी बालिकाओं और महिलाओं के बीच सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया गया।
कोडरमा: माहवारी दिवस के अवसर पर सखी वन स्टॉप सेंटर, कोडरमा में महिलाओं एवं बालिकाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी गई।कार्यक्रम में बताया गया कि महिलाओं के कंधों पर घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ बाहरी कार्यों की भी अहम जिम्मेदारी होती है।
ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति छोटी सी लापरवाही कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकती है। इसलिए महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवं नियमित स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं के बीच सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया गया तथा उन्हें स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार की अन्य महिलाओं एवं बालिकाओं को भी उत्तम गुणवत्ता वाले सैनिटरी नैपकिन के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेखा रानी एवं केंद्र प्रशासक अर्चना ज्वाला उपस्थित रहीं।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
