Koderma News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला: दहेज हत्या का आरोपी पति अजीत यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना के सामने शव रखकर दो घंटे तक सड़क जाम

Koderma News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला: दहेज हत्या का आरोपी पति अजीत यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
(फ़ोटो)

कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में नवविवाहिता कोशिला कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति अजीत यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के भाई कुलदीप यादव के आवेदन पर जयनगर थाना में पति, ससुर प्रकाश यादव और सास द्रौपती देवी समेत 7 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इससे पूर्व शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जयनगर थाना के समक्ष शव रखकर करीब दो घंटे तक सड़क जाम रखा था, जिसे पुलिस और जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद हटाया गया।

कोडरमा: जयनगर थाना क्षेत्र के सतडीहा पंचायत अंतर्गत नवादा गांव में नवविवाहिता कोशिला कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने मृतका के पति अजीत यादव को गिरफ्तार कर कोडरमा जेल भेज दिया। मृतका के भाई सलैया कोडरमा निवासी कुलदीप यादव के आवेदन पर जयनगर थाना में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दर्ज मामले में पति अजीत यादव, ससुर प्रकाश यादव, सास द्रौपती देवी, सुनील यादव, अजय यादव, आरती देवी एवं सीमा देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। 

परिजनों ने आरोप लगाया था कि दहेज की मांग को लेकर कोशिला कुमारी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था तथा मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गयी। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को हुई घटना के बाद शनिवार शाम पोस्टमार्टम के उपरांत मृतका के परिजन शव लेकर जयनगर थाना पहुंचे थे और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी थी। करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहने से आवागमन प्रभावित रहा। बाद में पुलिस एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ था। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतका के पति अजीत यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

डीसी हेमंत सती का औचक निरीक्षण: नवाबगंज SC-ST हॉस्टल पहुंचे उपायुक्त, छात्रों की मांग पर तुरंत दी योजनाओं को मंजूरी डीसी हेमंत सती का औचक निरीक्षण: नवाबगंज SC-ST हॉस्टल पहुंचे उपायुक्त, छात्रों की मांग पर तुरंत दी योजनाओं को मंजूरी
Hazaribagh News: विभावि की ऐतिहासिक पहल: 'सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज' के रूप में विकसित होगा विनोबा भावे विश्वविद्यालय
Hazaribagh News: पदभार संभालते ही एक्शन में कमिश्नर विजय गुप्ता, प्रमंडलीय कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का लिया विस्तृत ब्यौरा
गर्मी में 'जलदूत' बनी गिरिडीह पुलिस: थानों के बाहर लगे प्याऊ, एसपी ने खुद पिलाया राहगीरों को ठंडा पानी
Dumka News: निर्बाध बिजली आपूर्ति पर डीसी सख्त, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विद्युत अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कोयला तस्करों पर सुरक्षा बलों का वज्रपात, बूटू बाबू बंगला इलाके में भारी मात्रा में अवैध कोयला नष्ट
बाघमारा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट: कतरास थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने का संकल्प
बाघमारा में कोयला माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन: सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन ने भरे कई अवैध मुहाने
Bokaro News: आर्यिका माताजी हादसे पर जैन समाज का फूटा गुस्सा: गोमिया में निकाला मौन जुलूस, बेरमो एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
झामुमो के पत्र पर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव का बड़ा हमला: "वोट बेचने वालों को हर कदम पर दिखता है भ्रष्टाचार"
Koderma News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला: दहेज हत्या का आरोपी पति अजीत यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Koderma News: राष्ट्रीय उर्दू सेमिनार का भव्य आयोजन, "समकालीन समस्याएं और संभावनाएं" विषय पर जुटे देशभर के शिक्षाविद