Hazaribagh News: पदभार संभालते ही एक्शन में कमिश्नर विजय गुप्ता, प्रमंडलीय कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का लिया विस्तृत ब्यौरा

आईएएस विजय कुमार गुप्ता ने संभाला कमिश्नर का पद, फाइलों की स्थिति का जाना हाल

Hazaribagh News: पदभार संभालते ही एक्शन में कमिश्नर विजय गुप्ता, प्रमंडलीय कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का लिया विस्तृत ब्यौरा
(फ़ोटो)

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS, 2013 बैच) के अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने हजारीबाग स्थित उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में अपना नया पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने प्रमंडलीय कार्यालय की विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली, रिक्त पदों की स्थिति, जन शिकायतों के निस्तारण और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर जिले की विधि-व्यवस्था की अद्यतन जानकारी दी। इससे पूर्व विजय कुमार गुप्ता रांची में वित्त विभाग के विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे।

हजारीबाग: भारतीय प्रशासनिक सेवा (झारखंड कैडर, 2013 बैच) के अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने आज उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत गुप्ता ने प्रमंडलीय कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के कार्यों तथा संचालित प्रशासनिक एवं विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। 

उन्होंने कार्यालय में उपलब्ध अधिकारियों एवं कर्मियों की संख्या, विभिन्न शाखाओं में उनकी तैनाती, रिक्त पदों की स्थिति तथा कार्य निष्पादन व्यवस्था का विस्तृत ब्यौरा लिया। साथ ही कार्यालय में लंबित मामलों, जन शिकायतों के निस्तारण, अभिलेखों के संधारण एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की भी जानकारी प्राप्त की।

विजय गुप्ता ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करते हुए जनहित से संबंधित मामलों का समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती ने प्रमंडलीय आयुक्त महोदय से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें जिले की विधि-व्यवस्था, एवं प्रशासनिक गतिविधियों की अद्यतन जानकारी से अवगत कराया। इस दौरान प्रशासनिक समन्वय एवं विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: झामुमो के सदस्यता समारोह में सैकड़ों लोगों ने थामा पार्टी का दामन

ज्ञातव्य हो कि विजय कुमार गुप्ता उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त का पदभार ग्रहण करने से पूर्व वित्त विभाग, झारखंड, रांची में विशेष सचिव के रूप में अपनी सेवा प्रदान की हैं।इस अवसर पर प्रमंडलीय कार्यालय के सचिव बासुदेव  प्रसाद, उप-निदेशक रोहित कुमार, संग अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: सदर अस्पताल में 14 जून को लगेगा मेगा रक्तदान शिविर, तैयारियो को लेकर एसडीओ आदित्य पांडेय ने की बैठक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त
Ramgarh News: पुलिस का समकालीन अभियान, पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के फरार अभियुक्त भांगो साव को दबोचा
Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'
Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा
डीसी हेमंत सती का औचक निरीक्षण: नवाबगंज SC-ST हॉस्टल पहुंचे उपायुक्त, छात्रों की मांग पर तुरंत दी योजनाओं को मंजूरी
Hazaribagh News: विभावि की ऐतिहासिक पहल: 'सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज' के रूप में विकसित होगा विनोबा भावे विश्वविद्यालय
Hazaribagh News: पदभार संभालते ही एक्शन में कमिश्नर विजय गुप्ता, प्रमंडलीय कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का लिया विस्तृत ब्यौरा
गर्मी में 'जलदूत' बनी गिरिडीह पुलिस: थानों के बाहर लगे प्याऊ, एसपी ने खुद पिलाया राहगीरों को ठंडा पानी
Dumka News: निर्बाध बिजली आपूर्ति पर डीसी सख्त, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विद्युत अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कोयला तस्करों पर सुरक्षा बलों का वज्रपात, बूटू बाबू बंगला इलाके में भारी मात्रा में अवैध कोयला नष्ट