Hazaribagh News: झामुमो के सदस्यता समारोह में सैकड़ों लोगों ने थामा पार्टी का दामन

कई दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता, संगठन विस्तार पर जोर

Hazaribagh News: झामुमो के सदस्यता समारोह में सैकड़ों लोगों ने थामा पार्टी का दामन
(फ़ोटो)

हजारीबाग के डीवीसी चौक स्थित प्राॅवेश रिज़ॉर्ट में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) द्वारा भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया की मौजूदगी और प्रवक्ता कुणाल यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश महासचिव रोमी सलूजा, शमशाद अंसारी और प्रो. गालिब सिद्दीकी सहित विभिन्न दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

हजारीबाग: झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा सोमवार को हजारीबाग स्थित प्राॅवेश रिज़ॉर्ट, डीवीसी चौक में भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम में कई अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने भी झामुमो का दामन थामा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने सभी नए सदस्यों को माला पहनाकर एवं पार्टी का पट्टा देकर विधिवत सदस्यता दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य के मूलवासी, आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक एवं गरीब तबकों की आवाज़ बनकर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता का बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि लोग झामुमो की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

सदस्यता कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुणाल यादव ने किया। कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा एवं संगठनात्मक समन्वय में उनकी सक्रिय भूमिका देखने को मिली। अपने संबोधन में कुणाल यादव ने कहा कि झामुमो केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि सामाजिक न्याय और झारखंडी अस्मिता की लड़ाई का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह विभिन्न दलों और सामाजिक क्षेत्रों से लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, वह आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने सभी नए सदस्यों से जनसरोकार के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव नीलकंठ महतो ने किया। उन्होंने कहा कि झामुमो का संगठन लगातार गांव-गांव और वार्ड स्तर तक मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष कर रहे हैं, जिसका परिणाम है कि लोग बड़ी संख्या में झामुमो से जुड़ने का निर्णय ले रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: हजारीबाग झील क्षेत्र में यातायात एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर सख्त हुए उपायुक्त

समारोह के दौरान विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े कई प्रमुख लोगों ने अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें जदयू के झारखंड प्रदेश महासचिव रोमी सलुजा, आनंद प्रकाश पांडेय, वीरेंद्र कुमार दुबे, विनोद सिंह, नज़राना परवीन, केरेडारी क्षेत्र से अपने समर्थकों के साथ पहुंचे समशाद अंसारी, समाजसेवी विक्रम कुमार रवि, शिक्षाविद प्रो. गालिब सिद्दीकी, मोइनुद्दीन, अभितेष कुमार, राजेश यादव, पिंकू हुसैन, दानिश इकबाल, अशिफ इकबाल, संतोष कुमार, विक्की तथा विशाल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने झामुमो का दामन थामा। सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और संगठन की कार्यशैली पर विश्वास जताते हुए झारखंड के जनसरोकारों की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प लिया। 

यह भी पढ़ें: तिलैया डैम में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मातम

इस मौके पर केंद्रीय सदस्य मो इजहार, सुनील शर्मा, गौरव पटेल, राम किशोर मुर्मू ,विकास राणा, राजा मोहम्मद, जिला उपाध्यक्ष रंजीत मेहता, नईम राही, दीपक रॉय, जिला सह सचिव राजदेव यादव, लखीराम मांझी ,दयानंद मेहता, कोषाध्यक्ष मो अख्तर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता देवी, श्वेता दुबे, नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश, निसार अहमद, उपाध्यक्ष राजीव वर्मा, केसर जमाल, रामकुमार मेहता, सत्येंद्र मेहता, राजेश मेहता, सलीम अंसारी, देवानंद कुमार, नाजिर अहमद, संजय सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

गंगा दशहरा पर साहिबगंज में होगी भव्य महाआरती, 26 मई को दीयों से जगमगाएगा गंगा घाट गंगा दशहरा पर साहिबगंज में होगी भव्य महाआरती, 26 मई को दीयों से जगमगाएगा गंगा घाट
गोमिया पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह को किया नमन
रांची के जाने-माने व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Pakur News: महेशपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी-बेटी को मारकर जमीन में गाड़ा
कोडरमा में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, दो माह का मासूम हुआ बेसहारा
कोडरमा में बिजली विभाग का लाइनमैन 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Ramgarh News: जहरीले सांप के काटने से दुधारू गाय की मौत, किसान पर टूटा दुखों का पहाड़
गिरिडीह में छात्रा पायल कुमारी की संदिग्ध मौत से सनसनी, भाजपा ने उठाए सवाल
Pakur News: BGR कोल कंपनी से भाकपा माओवादी और टीपीसी के नाम पर 50 लाख रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: बरही को मिले नए SDPO, राधा प्रेम किशोर ने संभाला पदभार
पीएम मोदी के आह्वान पर PR 24x7 का बड़ा फैसला, 1 जून से सभी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम
Bokaro News: नावाडीह में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गांधी की शहादत दिवस