गंगा दशहरा पर साहिबगंज में होगी भव्य महाआरती, 26 मई को दीयों से जगमगाएगा गंगा घाट

हजारों श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हुईं

गंगा दशहरा पर साहिबगंज में होगी भव्य महाआरती, 26 मई को दीयों से जगमगाएगा गंगा घाट
गंगा दशहरा पर सजता साहिबगंज गंगा घाट

गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर 26 मई को साहिबगंज गंगा घाट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी घाट दीयों, मंत्रोच्चार और शंखनाद से गूंजेगा।

साहिबगंज: मां गंगा की पावन धरा साहिबगंज एक बार फिर भक्ति और आस्था के रंग में रंगने को तैयार है। 26 मई को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर गंगा घाट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन होगा। हर साल की तरह इस बार भी घाट दीयों, मंत्रों और शंखनाद से गूंजेगा। महाआरती को दिव्य और भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं।

जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव ने अधिकारियों और समाजसेवियों के साथ साहिबगंज गंगा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर साफ-सफाई, लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। घाट पर मौजूद कर्मियों को स्वच्छता को लेकर विशेष निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि मां गंगा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और जीवन का आधार हैं। गंगा घाट की स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने जिला प्रशासन, नगर परिषद और सभी स्वयंसेवी संगठनों से अपील की कि गंगा घाटों की साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें। ताकि दशहरा पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिल सके। सुनील यादव ने लोगों से भी आह्वान किया कि हम सभी मिलकर मां गंगा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखने का संकल्प लें। घाट पर पॉलिथीन न फेंकें, पूजन सामग्री को कूड़ेदान में ही डालें।    

 उन्होंने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचने की अपील की। साथ ही प्रशासन से ट्रैफिक और पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त रखने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा पर सिर्फ आरती ही नहीं, सफाई की भी आरती जरूरी है। घाट चमकेगा तभी आस्था भी दमकेगी। जिला प्रशासन से उम्मीद है कि 26 मई से पहले घाट का कायाकल्प हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Sahebagnj News: आगामी पंचायत चुनाव को लेकर उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने किया EVM वेयरहाउस का निरीक्षण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

गंगा दशहरा पर साहिबगंज में होगी भव्य महाआरती, 26 मई को दीयों से जगमगाएगा गंगा घाट गंगा दशहरा पर साहिबगंज में होगी भव्य महाआरती, 26 मई को दीयों से जगमगाएगा गंगा घाट
गोमिया पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह को किया नमन
रांची के जाने-माने व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Pakur News: महेशपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी-बेटी को मारकर जमीन में गाड़ा
कोडरमा में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, दो माह का मासूम हुआ बेसहारा
कोडरमा में बिजली विभाग का लाइनमैन 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Ramgarh News: जहरीले सांप के काटने से दुधारू गाय की मौत, किसान पर टूटा दुखों का पहाड़
गिरिडीह में छात्रा पायल कुमारी की संदिग्ध मौत से सनसनी, भाजपा ने उठाए सवाल
Pakur News: BGR कोल कंपनी से भाकपा माओवादी और टीपीसी के नाम पर 50 लाख रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: बरही को मिले नए SDPO, राधा प्रेम किशोर ने संभाला पदभार
पीएम मोदी के आह्वान पर PR 24x7 का बड़ा फैसला, 1 जून से सभी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम
Bokaro News: नावाडीह में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गांधी की शहादत दिवस