Sahebganj News: अवैध खनन पर स्ट्राइक: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने जिला खनन टास्क फोर्स के साथ की बैठक

एसपी, डीएफओ और डीडीसी की मौजूदगी में बनी कार्ययोजना

Sahebganj News: अवैध खनन पर स्ट्राइक: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने जिला खनन टास्क फोर्स के साथ की बैठक
(फ़ोटो)

उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई, जिसमें अवैध ईंट भट्टों को नोटिस जारी करने और नियमों का पालन न करने पर उन्हें ध्वस्त करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, पत्थर, बालू और मिट्टी के अवैध परिवहन को रोकने के लिए एनजीटी के आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

साहिबगंज: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनाधिकृत चिमनी भट्टों को नोटिस जारी किया जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक क्लीयरेंस नहीं मिलने पर उन्हें ध्वस्त किया जाए।    

डीसी ने चिमनी भट्टों में उपयोग होने वाली मिट्टी के अवैध उत्खनन और परिवहन पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ईंट, बालू, पत्थर और मिट्टी का परिवहन करने वाले वाहनों की नियमित जांच की जाए। उन्होंने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनु कुमार मिश्रा, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार कुशवाहा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर