Dhanbad News: महुदा इंटर कॉलेज में फिर भड़का विवाद: वित्तीय अनियमितता के खिलाफ 18 मई से अनिश्चितकालीन धरना
सचिव दीपनारायण शर्मा के कार्यकाल पर उठे सवाल
धनबाद जिले के बाघमारा अंतर्गत महुदा इंटर कॉलेज का विवाद एक बार फिर गहरा गया है। कॉलेज की निगरानी समिति ने प्रबंधन पर वित्तीय अनियमितता और अवैध नियुक्तियों के आरोप लगाते हुए प्रेस वार्ता की है। पूर्व में मिले आश्वासन पर कार्रवाई न होने से नाराज समिति ने 18 मई से दोबारा अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का एलान किया है।
बाघमारा: महुदा इंटर कॉलेज में चल रहा विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। कॉलेज की निगरानी समिति ने रविवार को प्रेस वार्ता कर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए वित्तीय अनियमितता, नियम विरुद्ध नियुक्ति और कर्मचारियों की अवैध बर्खास्तगी जैसे गंभीर आरोप लगाए। समिति ने चेतावनी दी है कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर 18 मई से पुनः अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
समिति सदस्य प्रदीप महतो ने आरोप लगाया कि कॉलेज सचिव दीपनारायण शर्मा के कार्यकाल में संस्थान में व्यापक अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में नौ सूत्री मांगों को लेकर किए गए आमरण अनशन को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त किया गया था, लेकिन लगभग तीन माह बीत जाने के बावजूद किसी भी मांग पर कोई ठोस पहल नहीं हुई। इससे समिति सदस्यों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
