DC vs RR LIVE Score: KL Rahul और Abhishek Porel की तूफानी बल्लेबाजी, दिल्ली जीत के करीब

DC vs RR LIVE Score: KL Rahul और Abhishek Porel की तूफानी बल्लेबाजी, दिल्ली जीत के करीब
KL राहुल और अभिषेक पोरेल ने दिल्ली को दिलाई मजबूत शुरुआत

DC vs RR LIVE Score: KL Rahul और Abhishek Porel की शानदार बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत स्थिति में।

Delhi Capitals vs Rajasthan Royals LIVE Score: अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 62वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 194 रनों का लक्ष्य रखा है। जवाब में केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाई है। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 193 रन ही बना सकी। वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और रियान पराग की बदौलत राजस्थान एक वक्त मजबूत दिख रही थी। 14 ओवर तक 2 विकेट पर 160 रन बन चुके थे, लेकिन दिल्ली ने शानदार वापसी की। आखिरी छह ओवरों में दिल्ली के गेंदबाजों ने सिर्फ 33 रन दिए और 6 विकेट चटकाए।

राजस्थान की तरफ से वैभव ने 21 गेंदों में 46, ध्रुव जुरेल ने 40 गेंदों में 53 और रियान पराग ने 26 गेंदों में 51 रन बनाए। दिल्ली के गेंदबाजों में मिचेल स्टार्क सबसे कामयाब रहे, उन्होंने 4 ओवर में 4 विकेट लिए। लुंगी एनगिडी और माधव तिवारी ने 2-2 विकेट हासिल किए।

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। राजस्थान के कप्तान रियान पराग इस मैच में वापसी कर रहे हैं। दिल्ली की ओर से त्रिपुराना विजय और राजस्थान की ओर से रवि सिंह अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Video Viral: पाकिस्तानी पर्यटकों से चीनी बच्ची ने कही ऐसी बात, वीडियो देख लोग नहीं रोक पाए हंसी

प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा।

यह भी पढ़ें: RR vs DC Live Score: अभिषेक पोरेल-KL राहुल ने बदला मैच, राजस्थान पर बढ़ा दबाव

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार।

DC vs RR LIVE Score: केएल का अर्धशतक

केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। सिर्फ 34 गेंदों में यह फिफ्टी आई, जिसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल रहे। केएल राहुल और सलिल पारेख के बीच साझेदारी अच्छी तरह जम रही है। दिल्ली की नजर जीत के साथ-साथ नेट रन रेट सुधारने पर भी है।
12.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 121/1

DC vs RR LIVE Score: 9 ओवर में चाहिए 81 रन

दिल्ली को जीत के लिए अब 9 ओवर में 81 रन बनाने हैं। पिछले ओवर में 8 रन आए लेकिन अभिषेक का विकेट भी गया। राजस्थान के हाथ से मैच धीरे-धीरे निकलता जा रहा है। अगले कुछ ओवरों में विकेट न मिले तो राजस्थान के लिए वापसी मुश्किल होगी। दिल्ली के लिए यह जीत बेहद जरूरी है।
11.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 113/1

DC vs RR LIVE Score: अभिषेक पोरेल आउट

बृजेश शर्मा ने पहली साझेदारी तोड़ दी। अभिषेक पोरेल को डोनोवन फरेरा ने कैच आउट किया। अभिषेक ने 31 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन की शानदार पारी खेली।
10.1 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 105/1

DC vs RR LIVE Score: दिल्ली 100 पार

दिल्ली का स्कोर शतक के पार पहुंच गया। केएल राहुल ने यशराज की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। अभिषेक ने ओवर की तीसरी गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की - इस सीजन का उनका यह चौथा अर्धशतक है। दिल्ली बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है।
10.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 105/0

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Virat Kohli Habits: विराट कोहली की ये आदतें जानकर आप रह जाएंगे हैरान
पुरुषों में स्टेमिना कम होने के 7 कारण
KL Rahul की फिफ्टी और Starc का कहर, RR के हाथ से ऐसे फिसला जीता हुआ मैच
DC vs RR LIVE Score: KL Rahul और Abhishek Porel की तूफानी बल्लेबाजी, दिल्ली जीत के करीब
RR vs DC Live Score: अभिषेक पोरेल-KL राहुल ने बदला मैच, राजस्थान पर बढ़ा दबाव
Dumka News: कुश्चिरा में गूंजे हरिनाम के जयकारे, कलश यात्रा और अधिवास के साथ दो दिवसीय संकीर्तन शुरू
Dumka News: भक्ति का महासंगम, 501 कलशों के साथ पेटसार में श्रीमद भागवत नवाह यज्ञ का भव्य शुभारंभ
Dumka News: महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पीएम मोदी का पुतला दहन
Ayurvedic Fertility Tips: मां बनने की तैयारी कर रही हैं? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिल सकता है नेचुरल सपोर्ट
Dhanbad News: विज्ञान संकाय की जिला टॉपर पूनम कुमारी को विधायक राज सिन्हा ने किया सम्मानित
Dhanbad News: महुदा इंटर कॉलेज में फिर भड़का विवाद: वित्तीय अनियमितता के खिलाफ 18 मई से अनिश्चितकालीन धरना