पाकुड़ में पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

जिला नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली की समीक्षा, त्वरित शिकायत निपटान पर जोर

पाकुड़ में पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
पाकुड़ में एसपी का औचक निरीक्षण

पाकुड़ जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थाना क्षेत्रों और चेकपोस्टों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डायल 112 की कार्यप्रणाली, थानों की स्थिति और सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिकायतों का त्वरित निपटान सुनिश्चित किया जाए और रिस्पॉन्स टाइम में सुधार लाया जाए।

पाकुड़: जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों और चेकपोस्टों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला नियंत्रण कक्ष (Dial 112), मुफ़स्सिल थाना, मालपहाड़ी ओ.पी., चांदपुर चेकपोस्ट तथा पथरघट्टा चेकपोस्ट का गहन जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने जिला नियंत्रण कक्ष/डायल 112 की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए विशेष रूप से आम जनता से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रिस्पॉन्स टाइम में कमी लाकर लोगों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि आपातकालीन सेवाओं पर जनता का भरोसा और मजबूत हो सके।

वहीं, मुफ़स्सिल थाना और मालपहाड़ी ओ.पी. के निरीक्षण के दौरान परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, भवन की स्थिति, सुरक्षा उपकरणों एवं सिरिस्ता अभिलेखों के रख-रखाव की बारीकी से जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्ती अभियान चलाया जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

इसके अलावा, चांदपुर चेकपोस्ट (मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र) एवं पथरघट्टा चेकपोस्ट (मालपहाड़ी ओ.पी. क्षेत्र) का भी निरीक्षण किया गया। यहां तैनात दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि चेकपोस्ट से गुजरने वाले सभी मालवाहक वाहनों की माइनिंग चालान एवं अन्य आवश्यक कागजातों की गहन जांच की जाए। किसी भी स्थिति में अवैध खनिजों के परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Read More.. भाजपा का बड़ा आंदोलन एलान: 9 मई को पाकुड़ में विशाल जुलूस और प्रदर्शन

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट