Pakur News: अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पीपलजोरी मोड़ के पास पुलिस ने की कार्रवाई
Pakur जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत पीपलजोरी मोड़ के पास पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एक व्यक्ति संजय राजवंशी को गिरफ्तार किया गया है, जो मोटरसाइकिल (JH 16H 2203) से लगभग 25 लीटर देशी शराब का परिवहन कर रहा था।
पाकुड़: जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत पीपलजोरी मोड़ के पास पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान संजय राजवंशी (पिता स्वर्गीय जतन राजवंशी), निवासी ग्राम नबीनगर, थाना मालपहाड़ी ओपी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से मोटरसाइकिल संख्या JH 16H 2203 पर ले जाई जा रही लगभग 25 लीटर देशी शराब बरामद की है।
बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहा था, जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ लिया। इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मामले की विधिवत रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्पाद अधीक्षक, पाकुड़ को भेज दी गई है।
