Giridih News: सर जेसी बोस मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय में ओरियेंटेशन सह स्वागत समारोह का आयोजन

मेयर की प्रेरणा: मैं भी इसी स्कूल की छात्रा थी, जुनून और मेहनत ने ही मुझे इस मुकाम तक पहुँचाया

Giridih News: सर जेसी बोस मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय में ओरियेंटेशन सह स्वागत समारोह का आयोजन
(फोटो)

गिरिडीह के सर जेसी बोस मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए ओरिएंटेशन सह स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मेयर प्रमिला मेहरा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिंदुस्तान ओलंपियाड में जिले के टॉप 17 में से 12 स्थान पाने वाले विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ शिक्षा और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया गया।

गिरिडीह: मंगलवार को सर जेसी बोस मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय में वर्ग छठा सातवां आठवां और नवम में नामांकित विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन सह स्वागत समारोह का शानदार आयोजन किया गया। इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा और  विशिष्ट अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार और स्थानीय वार्ड पार्षद संगीता कुमारी के साथ प्राचार्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया है।

इसके पहले तमाम अतिथियों को विद्यालय के प्राचार्य उपप्राचार्य और शिक्षकों ने अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु विद्यालय की छात्राओं के द्वारा बहुत ही मार्मिक स्वागत गीत और लोक नृत्य के माध्यम से एक खूबसूरत माहौल बनाया गया विद्यालय के बारे में विषय  प्रवेश करते हुए शिक्षक मोहम्मद अख्तर अंसारी ने उन अभिभावकों  का आभार व्यक्त किया जिन्होंने विद्यालय पर   विश्वास करके अपने बच्चों का नामांकन कराया वहीं शिक्षक इंद्रदेव साव ने विद्यालय के रूपरेखा के बारे में विस्तार से अभिभावकों को बताएं ।

कार्यक्रम में प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की परिकल्पना मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के वर्तमान लोकप्रियता और विद्यालय के इस रास्ते पर निरंतर बढ़ते शानदार कदम के बारे में अभिभावकों को बताया उन्होंने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए कहा विद्यालय परिवार आपके जीवन को संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा आप संयमित और अनुशासित होकर अपने अध्ययन में लगे रहे। झारखंड  सरकार की इस योजना में मेधावी बच्चों के लिए बहुत ही सुनहरा अवसर प्रदान किया है। 

वार्ड पार्षद संगीता कुमारी ने अपने भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा मैं विद्यालय की छात्रा रही हूं और उसके विकास के लिए हमें जो सहयोग करना होगा हम ईमानदारी पूर्वक करेंगे। रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें अपने जीवन सवारने की प्रेरणा दी कहा आपको कंफर्ट जोन से बाहर आना होगा तभी आप अपने जीवन को सवार सकते हैं बतौर मुख्य अतिथि मेयर प्रमिलामेहरा ने भावपूर्ण शब्दों से विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित किया कहा कि मैं भी इस विद्यालय की छात्रा रही हूं उस वक्त परिस्थितियों ऐसी नहीं थी लेकिन दिल में जुनून था पढ़ने का इसलिए परिवार के सहयोग से मैं आज तक जीवन में आगे बढ़ते ही रहा। आप लोग भी अपने जीवन का मकसद तय करें और उसको पूरा करने में ईमानदारी से मेहनत करें। उन्होंने अभिभावकों से भी कहा कि आप अपनी बेटियों को दोस्त समझें ...बेटियां भटकेगी नहीं। उन्होंने विद्यालय कार्य की सराहना और विद्यालय की कार्य कुशलता को देखते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि माननीय मुख्यमंत्री का एक सपना का यह विद्यालय किसी भी प्राइवेट स्कूल से बेहतर है।

Read More.. ई-संजीवनी सेवा में पाकुड़ बना नंबर-1, 4 CHO राज्य के टॉप-10 में शामिल

आगे हिंदुस्तान ओलंपियाड में जिले के टॉप 17 विद्यार्थियों में से 12 विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर हिंदुस्तान के स्थानीय संपादक लक्ष्मी अग्रवाल मेयर प्रमिला मेहरा विद्यालय एसएमसी अध्यक्ष श्वेता कुमारी और अरविंद कुमार सहित प्राचार्य ने संयुक्त रूप से उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया और होसला बढ़ाया विद्यालय के लिए गौरव का फल था जब 17 टॉपर्स में से 12 इस विद्यालय के विद्यार्थी रहे। 

Read More.. भाजपा का आरोप: 'कुप्रबंधन की चरम सीमा पर पहुंची हेमंत सरकार'

पूरे कार्यक्रम के बीच में विद्यार्थियों के अनुभव, विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और पूरे कार्यक्रम का संचालन भी विद्यार्थियों के द्वारा निश्चित रूप से आकर्षण का केंद्र रहा है। विद्यार्थियों का तिलक चंदन और पुष्प वर्षा के साथ विद्यालय में स्वागत किया गया सभी विद्यार्थियों को toofee,जूस और सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कॉपियां भी इसी वक्त दी गई और उनके अंदर एक विश्वास और भरोसे का माहौल पैदा करने का प्रयास प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा और उसकी टीम के द्वारा किया गया। 

Read More.. Sahebganj News: आरपीएफ ने चोरी के 8 मोबाइल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

कार्यक्रम में विद्यालय के तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं कर्मचारी तन मन से लगे थे और यह बिल्कुल उसी अनुरूप में अपने शानदार अनुभव के साथ उपप्राचार्य पपिया सरकार के धन्यवाद अपन के साथ समापन हुआ। प्राचार्य ने पूरे विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप