Koderma News: पैरी माइंस के पास बोरे में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

शव की पहचान अब तक नहीं, पोस्टमार्टम जारी

Koderma News: पैरी माइंस के पास बोरे में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

कोडरमा घाटी के मेघातरी स्थित पैरी माइंस के पास जंगल में मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने प्लास्टिक के बोरे में शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोडरमा:  कोडरमा थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह कोडरमा घाटी के मेघातरी स्थित पैरी माइंस के समीप सड़क किनारे जंगल से एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद किया है।

मृत महिला की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।

लोगों ने आशंका जताया है कि महिला की अन्यत्र हत्या कर शव को बोरे में डालकर किसी वाहन से वहां फेंक दिया गया। मंगलवार की सुबह मेघातरी के कुछ ग्रामीण जब सड़क किनारे टहल रहे थे, तो उन्हें प्लास्टिक के बोरे में कुछ दिखाई पड़ा। जब वे लोग नजदीक गए तो उन्होंने देखा कि वहां महिला का पैर बोरे से बाहर निकला हुआ था। जिसके बाद उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को वहां इकट्ठा कर लिया। वहीं इसकी जानकारी कोडरमा पुलिस को भी दी। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।

उल्लेखनीय कि अभी एक महीने पूर्व ही कोडरमा थाना क्षेत्र के ही जेजे कॉलेज के ठीक सामने होली फैमिली अस्पताल के बाउंड्री वॉल के अंदर इसी प्रकार से एक अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव बरामद किया गया था। महिला का सिर भी गायब था, जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। एक बार फिर इस प्रकार शव के मिलने से लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News: जेवर के शोरुम से 14 लाख गबन करने का आरोपित गिरफ्तार
विकास की ओर बढ़ते कदम: मधुपुर में नदी पर बनेगा नया पुल, आवागमन होगा और भी सुगम
Bokaro News: उमड़ा भक्ति का सैलाब: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Ramgarh News: हाथियों का खूनी तांडव: तीन ग्रामीणों को कुचला, इलाके में भारी दहशत
Dhanbad News: सड़क के गड्ढे बने हादसे का कारण, वाहन चालक घायल
Palamu News: पांकी-तरहसी बॉर्डर पर पुलिस एनकाउंटर, मुख्य आरोपी फैज खान को लगी गोली
Palamu News: झामुमो नेता लड्डू खान मर्डर केस के मुख्य गवाह समीर खलीफा का सरेआम गोली मारकर हत्या
Palamu News: सरकारी बस डिपो में कचरे का अंबार, महामारी की आशंका: भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Dumak News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजशेखर का औचक निरीक्षण, लैम्प्स में धान भंडारण का किया भौतिक सत्यापन
Pakur News: उपासना मरांडी का एक्शन: आवेदन मिलने के बाद तत्परता से दूर कराई किरता की बिजली समस्या
Hazaribagh News: झामुमो का 47वां स्थापना दिवस आज, भव्य आयोजन की तैयारी पूरी

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें