बिहार दिवस पर मुंगेर में आयोजित हुआ काव्य कुंभ, साहिबगंज के कई कवियों को मिला सम्मान

मुख्य अतिथियों ने किया काव्य संकलन का विमोचन

बिहार दिवस पर मुंगेर में आयोजित हुआ काव्य कुंभ, साहिबगंज के कई कवियों को मिला सम्मान

मुंगेर में बिहार दिवस के अवसर पर द्वितीय काव्य कुंभ का आयोजन किया गया, जिसमें कई साहित्यकारों और कवियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में साहिबगंज सहित विभिन्न जिलों के कवियों को उनके उत्कृष्ट काव्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया और कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ।

साहिबगंज : सृजन सुरभि साहित्यिक मंच द्वारा बिहार दिवस के अवसर पर द्वितीय काव्य कुंभ का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर बेकापुर मुंगेर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद् सदस्य- लाल मोहन गुप्ता और पूर्व विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग- डॉक्टर रामबरन चौधरी तथा सिद्धो-कान्हू मूर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर सृजन सुरभि साहित्यिक मंच द्वारा प्रकाशित काव्य सृजन, साझा काव्य संकलन का विमोचन मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया। सम्मान समारोह में साहिबगंज जिला के बरहरवा प्रखंड की युवा कवियत्री इंद्राणी और साहिबगंज के नवोदित कवि अमन कुमार होली को राजेन्द्र सिंह नमन स्मृति काव्य सृजन पुरस्कार, गोड्डा की प्रतिभाशाली कवयित्री मधुबाला शांडिल्य को काव्य कोकिला सम्मान, साहिबगंज के अभय कुमार को काव्य शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किए गए।

कवि सम्मेलन में प्रमोद कुमार निराला, किरण शर्मा, सच्चिदानंद किरण, अभय कुमार, इंद्राणी, मधुबाला शांडिल्य, कृष्णानंद चौरसिया, इंद्र ज्योति, विनय विमल, शैलेन्द्र व्यास, अमन कुमार होली, विजय कुमार गुप्त ने अपनी रचनाएं पेश कीं।

काव्य कोकिला सम्मान पाने वालों में पटना की कवयित्री अनुपम सोनी और साहिबगंज के विजय भारती किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो पाए। कार्यक्रम का संचालन भगवती रंजन पाण्डेय ने किया और धन्यवाद ज्ञापन शैलेन्द्र व्यास ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मंच के सक्रिय सदस्य संजीव कुमार की भूमिका सराहनीय रही।

यह भी पढ़ें आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग
Dhanbad News: दीवार तोड़कर बरामदे में घुसी कार, मौत के मुंह से लौटे 6 मासूम जिंदगियां
Palamu News: 6 साल की छात्रा की मौत के बाद निजी स्कूलों पर फूटा गुस्सा, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे सैकड़ों स्कूल
गुस्से में बेकाबू हुआ विशालकाय हाथी, सड़क पर कार को सूंड से हिलाया, देखें वीडियो
Hazaribagh News: कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल: मशाल जुलूस के साथ विधायक ने राज्य सरकार को दी चेतावनी
बीआईटी मेसरा में 'बीट्रिक्स' का जलवा: बिजनेस और मैनेजमेंट के दिग्गजों के बीच छिड़ी दिमागी जंग
Dumka News: DTO का 'संडे सरप्राइज': दो पत्थर लदे हाईवा जब्त, मची खलबली
Sahebganj News: श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी मां को विदाई, कोटालपोखर में श्रद्धा व उल्लास का माहौल
Sahebganj News: जियोलॉजी छात्रों ने राजमहल पहाड़ियों में शुरू किया फील्ड ट्रिप, कर रहे ज्वालामुखीय संरचनाओं का अध्ययन
विष्णुगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने हेतु 30 को हजारीबाग बंद, मनीष जायसवाल और भाजपा ने की सफल बनाने की अपील
Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस में 85 को लगी चोट, किसी को रेफर करने की नहीं पड़ी नौबत
Aurangabad horror: चाचा ने कटर मशीन से तीन मासूमों का गला रेता, फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश