Palamu News : जेटेट परीक्षा से मगही भाषा हटाना छात्र विरोधी एवं तानाशाही निर्णय: गणेश दत्त पांडे

क्षेत्रीय भाषा हटाने से लाखों अभ्यर्थियों के अधिकार होंगे प्रभावित

Palamu News : जेटेट परीक्षा से मगही भाषा हटाना छात्र विरोधी एवं तानाशाही निर्णय: गणेश दत्त पांडे
गणेश दत्त पांडे (फाइल फोटो)

जनता दल यूनाइटेड के नेता गणेश दत्त पांडे ने जेटेट परीक्षा से मगही भाषा हटाने के निर्णय को छात्र विरोधी और तानाशाही करार दिया। उन्होंने सरकार से तत्काल पुनर्विचार करने की मांग की और चेतावनी दी कि नहीं तो सड़क और सदन तक आंदोलन किया जाएगा।

पलामू : जनता दल यूनाइटेड के राज्य परिषद सदस्य गणेश दत्त पांडे ने झारखंड में आयोजित होने वाली जेटेट परीक्षा से मगही भाषा को हटाने के निर्णय को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, छात्र विरोधी एवं तानाशाही कदम करार दिया है। उन्होंने कहा कि पलामू, गढ़वा, लातेहार, हजारीबाग और चतरा जैसे जिलों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी मगही भाषा बोलते और समझते हैं। ऐसे में इस भाषा को हटाना सीधे-सीधे लाखों स्थानीय अभ्यर्थियों के अधिकारों का हनन है।

पांडे ने कहा कि क्षेत्रीय भाषा के रूप में मगही विद्यार्थियों के लिए सहज एवं सुलभ माध्यम थी, लेकिन सरकार द्वारा जबरन दूसरी भाषा थोपना युवाओं के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है। यह निर्णय दर्शाता है कि सरकार को स्थानीय संस्कृति, भाषा और विद्यार्थियों की वास्तविक समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।

उन्होंने हेमंत सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अपने पूरे कार्यकाल में सरकार एक बार भी टेट परीक्षा आयोजित नहीं करा सकी, जिससे लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकारमय हो गया। अब जब परीक्षा की उम्मीद जगी है, तब भी सरकार छात्रों के हितों के साथ अन्याय कर रही है।

पांडे ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही इस निर्णय को वापस लेकर मगही भाषा को पुनः शामिल नहीं किया गया, तो जनता दल यूनाइटेड सड़क से सदन तक जोरदार आंदोलन करेगी। उन्होंने सरकार से अविलंब निर्णय पर पुनर्विचार कर छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय को रोकने की मांग की।

यह भी पढ़ें: दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग, प्रेम संबंध से नाराज पिता ने सोती हुई बेटी को टांगी से काटा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल