शिक्षक की हत्या से दहला पलामू, सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव

नगदारा गांव में वारदात, देर रात घर नहीं लौटने पर हुई तलाश

शिक्षक की हत्या से दहला पलामू, सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव
पलामू में सहायक अध्यापक की निर्मम हत्या

पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में सहायक अध्यापक उदय सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना नगदारा गांव के पास की है, जहां उनका शव खून से लथपथ अवस्था में बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि किसी परिचित ने उन्हें फोन कर घर से बुलाया था और खाने-पीने की पार्टी के दौरान हत्या की साजिश रची गई।

पलामू: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के पाटन सीमा से सटे नगदारा गांव में एक सहायक अध्यापक की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

मृतक की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के चिल्हो खुर्द निवासी 45 वर्षीय उदय सिंह के रूप में हुई है। वह गांव के स्कूल में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत थे तथा ग्रामीण डॉक्टर के रूप में भी लोगों का इलाज करते थे। उनके घर के समीप ही घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस अनुसंधान में वारदात में किसी परिचित के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया गया।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, उदय सिंह को किसी परिचित ने फोन कर घर से बुलाया था। बताया जाता है कि बुलाने वाले व्यक्ति के साथ उन्होंने घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बैठकर खाने-पीने की पार्टी भी की थी। इसी दौरान उनकी हत्या की साजिश रची गई। बदमाशों ने धारदार हथियार से उनका गला रेतकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: Palamu News: विधवा का घर गिराया, विरोध पर चली गोलियां; रामपुर में एक की मौत, 42 पर FIR

रात में काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान नगदारा में पाटन जाने वाले मार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी मिली। आसपास तलाश करने पर उनका शव खून से लथपथ अवस्था में बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें: खूनी वारदात से कांपा लोहरदगा: पिता और पत्नी की हत्या के बाद बेटी पर भी जानलेवा हमला

सूचना मिलने पर पुलिस रात में ही दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस को आशंका है कि हत्या में किसी परिचित व्यक्ति का हाथ हो सकता है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल सहित अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है।

मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना स्थल छतरपुर मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।

 
 
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन
Pakud News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
साहिबगंज में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन
Ranchi News: जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का चैंबर भवन में भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी रहीं उपस्थित
बीआईटी मेसरा: 5 दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) का हुआ सफल समापन
Hazaribagh News: बेंदगी हरिजन मोहल्ला में 63 केवी ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन
Sahebganj News: होटल कलिंगा में यादव महासभा की बैठक, एकजुटता पर मंथन
धनबाद की खदान में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डोजर, ऑपरेटर की मौत
चमत्कार को नमस्कार: 27 हफ्ते में जन्में 610 ग्राम के बच्चे को SNCU ने दिया नया जीवन
Koderma News: तेज आंधी-बारिश से रेल पटरी पर फिसलन, डेढ़ घंटे ठप रहा परिचालन
Koderma News: जेजे कॉलेज बचाओ समिति की बैठक, सर जेसी बोस यूनिवर्सिटी में विलय का विरोध
Dhanbad News: झरिया में टाटा स्टील फाउंडेशन का समर कैंप संपन्न, 773 युवा खिलाड़ियों को मिला प्रशिक्षण