दोस्त की गला दबाकर हत्या, शव जंगल में फेंका; दिल्ली में आरोपी गिरफ्तार

बोरियो थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में हुई थी सनसनीखेज हत्या

दोस्त की गला दबाकर हत्या, शव जंगल में फेंका; दिल्ली में आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली से गिरफ्तार हुआ हत्या का आरोपी

साहिबगंज के बरमसिया गांव में चंपई मरांडी हत्याकांड का दिल्ली क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है। पुलिस ने फरार आरोपी सुखदेव मुर्मू उर्फ ताला को दिल्ली के यमुना बाजार से गिरफ्तार किया।

दिल्ली/साहिबगंज: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने झारखंड राज्य के साहिबगंज जिला अंतर्गत बोरियो प्रखंड के बरमसिया में हुई सनसनीखेज अपहरण और हत्या मामले को सुलझाते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या के बाद साहिबगंज से भागकर दिल्ली में छिपा हुआ था। पुलिस ने उसे यमुना बाजार इलाके से दबोचा।

मामला झारखंड के साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र का है, जहां 21 मई 2026 को चंपई मरांडी नामक व्यक्ति के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की शिकायत दर्ज की गई थी। जांच के दौरान करीब 10 दिन बाद मृतक का शव जंगल से बरामद हुआ, जिसके बाद मामले में हत्या की धाराएं जोड़ी गईं।

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या से पहले मृतक आरोपी सुखदेव मुर्मू उर्फ ताला और अन्य साथियों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी छोटी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मिलकर चंपई मरांडी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को जंगल में छिपाकर फरार हो गए।

दिल्ली क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज टीम को हेड कांस्टेबल गौरव के जरिए सूचना मिली कि हत्या का आरोपी सुखदेव मुर्मू यमुना बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास मौजूद है। सूचना में यह भी बताया गया कि आरोपी ने कुछ लोगों के सामने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार की थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने साहिबगंज पुलिस से संपर्क कर जानकारी साझा की। बोरियो थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि आरोपी हत्या के बाद से फरार चल रहा था। सूचना पक्की होने के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने यमुना बाजार इलाके में निगरानी बढ़ाई और जाल बिछाकर 24 मई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में 25 मई को स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, डॉ. हर्ष कुमार देंगे टिप्स

पूछताछ में आरोपी सुखदेव मुर्मू ने खुलासा किया कि 12 मई को वह अपने साथियों बाबूजी मरांडी, मंगल टुडू और मृतक चंपई मरांडी के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान विवाद हुआ और उसके साथियों ने मृतक का गला दबा दिया, जबकि उसने भी हत्या में सक्रिय भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: Palamu News: विधवा का घर गिराया, विरोध पर चली गोलियां; रामपुर में एक की मौत, 42 पर FIR

इस ऑपरेशन को इंस्पेक्टर विनय कुमार के नेतृत्व में एसआई मोहित, एसआई दिनेश, हेड कांस्टेबल पंकज, अंकुर, हरेंद्र, करमजीत, गौरव और अश्विनी की टीम ने अंजाम दिया। पूरी कार्रवाई एसीपी सतेंद्र मोहन की निगरानी में की गई।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया गया, जहां से बोरियो थाना पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई। पुलिस अब मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

गिरिडीह में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियां मुक्त, 3 गिरफ्तार गिरिडीह में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियां मुक्त, 3 गिरफ्तार
Dumka News: सांप के डंसने के बाद अंधविश्वास बना मौत की वजह, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मिसेज इंडिया एशिया 2026 में बोकारो की स्नेहा गुप्ता ने जीता द्वितीय उपविजेता का खिताब
BSPS में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, पश्चिम बंगाल-छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष
Bokaro News: बीएसएल के जर्जर आवासों पर चला बुलडोजर, सुरक्षा के मद्देनजर कार्रवाई तेज
हेमंत कैबिनेट ने बढ़ाया DA, ड्रग्स की सूचना पर भी मिलेगा इनाम; जानिए 39 बड़े फैसले
Delhi-Varanasi Bullet Train: आगरा-मथुरा में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली का सफर होगा सिर्फ 1 घंटे का
Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल का सिजुआ एरिया-5 दौरा, अवैध खनन पर सख्त बयान
Dhanbad News: पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो का सांसद ढुल्लू महतो पर बड़ा हमला, बोले- कोयला चोरी पर जवाब दें
Sahebganj News: उधवा में विधायक के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर, वार्ड में लौटी बिजली
नींद में थे यात्री, अचानक पलटी बस! एक्सप्रेसवे हादसे में दरोगा समेत 7 की मौत; जानिए
अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन