Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में 25 मई को स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, डॉ. हर्ष कुमार देंगे टिप्स
छात्रों को मिलेंगे गर्दन और कमर दर्द से बचाव के टिप्स
साहिबगंज के राजमहल स्थित मॉडल कॉलेज में 25 मई को NSS के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट एवं मेडिकल एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ डॉ. हर्ष कुमार मुख्य वक्ता होंगे।
साहिबगंज: मॉडल कॉलेज, राजमहल में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में 25 मई, सोमवार को प्रातः 11:30 बजे निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट एवं मेडिकल एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ डॉ. हर्ष कुमार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। वे विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और मोबाइल-लैपटॉप के बढ़ते उपयोग के कारण युवाओं में गर्दन दर्द, कमर दर्द और खराब पोस्चर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। डॉ. हर्ष कुमार छात्रों को इससे बचाव के उपाय और रोजमर्रा की जिंदगी में फिट रहने के आसान टिप्स बताएंगे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
