साहिबगंज की ऋषु सोरेन का नेशनल टीम में चयन, पुडुचेरी में चमकाएंगी झारखंड का नाम
जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में दिखेगा साहिबगंज का दम
साहिबगंज के संत जेवियर (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय की छात्रा ऋषु सोरेन का चयन झारखंड की जूनियर बास्केटबॉल टीम में हुआ है। वह पुडुचेरी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।
साहिबगंज: संत जेवियर (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा ऋषु सोरेन का चयन झारखंड की जूनियर बास्केटबॉल टीम में हुआ है। ऋषु आगामी राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता पुडुचेरी में आयोजित होगी।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में संत जेवियर्स स्कूल, साहिबगंज में झारखंड जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें विद्यालय के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

ऋषु के चयन की खबर मिलते ही संत जेवियर स्कूल परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। साहिबगंज जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन, विद्यालय के प्राचार्य, प्रशिक्षकों और छात्रों ने ऋषु को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऋषु की मेहनत, लगन और कोच के मार्गदर्शन का परिणाम आज सामने आया है। उनकी यह उपलब्धि स्कूल के अन्य जूनियर खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
विद्यालय एवं साहिबगंज जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से पुडुचेरी जाने वाली पूरी झारखंड टीम को आगामी जूनियर नेशनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
