Dhanbad News: साधु बनकर घर में घुसे, मंत्र-तंत्र के नाम पर उड़ाए जेवर; ग्रामीणों ने दबोचे 3 ठग
साड़ी की गांठ में नकली पैकेट देकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी
धनबाद के मैथन थाना क्षेत्र में साधु के वेश में महिलाओं को ठगने वाले तीन शातिर अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों ने एक महिला को पूजा-पाठ और टोने-टोटके के नाम पर झांसे में लेकर जेवरात “शुद्ध” करने की बात कही और चालाकी से जेवर लेकर फरार हो गए।
धनबाद: मैथन थाना क्षेत्र में साधु के वेश में महिलाओं को झांसा देकर ठगी करने वाले तीन शातिर अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पकड़े गए तीनों आरोपी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मैथन पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार तीनों युवक साधु का वेश धारण कर एक महिला के घर पहुंचे। उन्होंने पहले पानी पीने के बहाने घर में प्रवेश किया और फिर धार्मिक बातें, पूजा-पाठ तथा टोने-टोटके का सहारा लेकर महिला को अपने झांसे में ले लिया। आरोपियों ने महिला से कहा कि घर के जेवरात को मंत्र पढ़कर शुद्ध करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
