अपराध समाचार
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी
Published On
By Mohit Sinha
खूंटी के भगत सिंह चौक स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार रात दो नकाबपोश अपराधियों ने फायरिंग की। मौके से कथित PLFI का पर्चा बरामद हुआ, जिसमें 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई है। Jamshedpur News : ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Published On
By Suman Kumari
पूर्वी सिंहभूम के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाकर करीब पांच से छह लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। लाल बिल्डिंग चौक के समीप स्थित गोल्डन ज्वैलर्स में बुधवार देर रात चोर शटर का ताला तोड़कर दाखिल हुए और आभूषण समेटकर फरार हो गए। Crime News: हजारीबाग में प्रिंस खान गैंग के गुर्गे से मुठभेड़, पुलिस की गोली से घायल; हथियार-बम और धमकी भरे पर्चे बरामद
Published On
By Suman Kumari
हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में 25 जुलाई को 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर दो हाईवा वाहनों पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध अंकित कुमार पांडेय से पूछताछ और उसके मोबाइल की जांच में Telegram के जरिए गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके गिरोह के सदस्यों से चैट सामने आई। पूछताछ में आरोपी ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की। Crime News: पलामू: ई-रिक्शा से 1030 पीस अवैध देशी शराब बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार
Published On
By Susmita Rani
पलामू जिले के विश्रामपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लालगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ई-रिक्शा से 1030 पीस अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से पांच तस्करों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी जब्त कर लिया। जमशेदपुर में महिला से सोने की चेन झपटी, जुबिली पार्क के पास बाइक सवार बदमाश फरार
Published On
By Susmita Rani
पूर्वी सिंहभूम के साकची थाना क्षेत्र में जुबिली पार्क के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। पीड़िता चंदना दास परिवार के साथ जुबिली पार्क घूमने के बाद खाऊ गली में खाना खाने पहुंची थीं। साहिबगंज में साइबर ठगी: पति-पत्नी के बैंक खातों से 60 हजार रुपये उड़ाए
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के पिलघुटु गांव में एक दंपती साइबर ठगी का शिकार हो गया। साइबर अपराधियों ने मोतीलाल साह और उनकी पत्नी यशोदा देवी के बैंक खातों से तीन अलग-अलग तारीखों में कुल 60 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। Pakur News: तिलभिट्टा मार्केट में अवैध गांजा कारोबार का भंडाफोड़, 420 ग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
Published On
By Susmita Rani
पाकुड़ पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिलभिट्टा मार्केट में छापेमारी कर कुल 420 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने अफसर शेख को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे आरोपी गुलाब शेख की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने कार्रवाई की। मौके से गांजा के साथ दो कैंची और दो लोहे की कटनी भी जब्त की गई। Sahibganj News: बरहरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देसी पिस्टल, 5 कारतूस और संदिग्ध पाउडर बरामद
Published On
By Susmita Rani
बरहरवा थाना पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी की कोशिश को विफल करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। फुदनी मोड़ पुलिस चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान आरोपी के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस तथा सफेद और गुलाबी रंग का संदिग्ध पाउडर बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी एकराम मोमिन के रूप में हुई है। पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता: महिला हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Published On
By Susmita Rani
लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के शामपुर गांव में महिला की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी हथीया हेम्ब्रम (55) को तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई। Ranchi News: झारखंड में एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार, 141 मामले हैं दर्ज
Published On
By Susmita Rani
झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और ₹1 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा उर्फ सागर दा को धनबाद के बरवाअड्डा क्षेत्र से संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया। उसके साथ चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
Published On
By Susmita Rani
हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 41 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। एक्सयूवी-500 वाहन से कुल 1,968 बोतल (180 एमएल) ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की बरामद हुई। मोहनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, हत्या और सीएसपी लूटकांड का खुलासा
Published On
By Mohit Sinha
देवघर जिले के मोहनपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी हत्या, लूट, छिनतई, मोबाइल चोरी और वाहन चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, 1800 रुपये नकद और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। 