Pakur News: तिलभिट्टा मार्केट में अवैध गांजा कारोबार का भंडाफोड़, 420 ग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

एसपी अनुदीप सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसआईटी ने की छापेमारी

Pakur News: तिलभिट्टा मार्केट में अवैध गांजा कारोबार का भंडाफोड़, 420 ग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
पाकुड़ के तिलभिट्टा मार्केट में एसआईटी की छापेमारी के दौरान 420 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार।

पाकुड़ पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिलभिट्टा मार्केट में छापेमारी कर कुल 420 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने अफसर शेख को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे आरोपी गुलाब शेख की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने कार्रवाई की। मौके से गांजा के साथ दो कैंची और दो लोहे की कटनी भी जब्त की गई।

पाकुड़: पाकुड़ पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिलभिट्टा मार्केट में छापेमारी कर 420 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को सूचना मिली थी कि तिलभिट्टा मार्केट के समीप एक गली में स्थित अफसर शेख और गुलाब शेख की दुकानों में अवैध रूप से गांजा और अन्य मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। 

Jharkhand Govt Ad
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल (SIT) का गठन किया गया।
दंडाधिकारी की उपस्थिति में पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखते ही आसपास मौजूद कुछ लोग भाग निकले। इस दौरान दुकान में मौजूद अफसर शेख को पकड़ लिया गया। विधिवत तलाशी के दौरान उसकी दुकान से 107 ग्राम गांजा, गांजा काटने में प्रयुक्त एक कैंची और एक लोहे की कटनी बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान अफसर शेख की निशानदेही पर पुलिस ने गुलाब शेख की दुकान की भी तलाशी ली, जहां से 313 ग्राम गांजा, एक कैंची और एक लोहे की कटनी बरामद हुई। इस तरह कुल 420 ग्राम गांजा, दो कैंची और दो कटनी जब्त की गई।

यह भी पढ़ें: Pakur News: जेएलकेएम ने अमड़ापाड़ा में सड़क और नाला निर्माण के लिए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 102/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(II)(a) एवं 22(a) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी अफसर शेख, निवासी रानीपुर, थाना पाकुड़ (मुफस्सिल), को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं फरार आरोपी गुलाब शेख की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़ें: पृथ्वीनगर में भीषण अग्निकांड, गरीब परिवार का घर और पूरी गृहस्थी जलकर राख

छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव, थाना प्रभारी गौरव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अंशु उपाध्याय, रामदुलर सिंह तथा मुफस्सिल थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Pakur News: प्राथमिक विद्यालय में 72 विद्यार्थियों के बीच बांटी गई मुफ्त स्कूल किट Pakur News: प्राथमिक विद्यालय में 72 विद्यार्थियों के बीच बांटी गई मुफ्त स्कूल किट
Pakur News: एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित एसआईटी ने मादक पदार्थ पकड़ा
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची जांचने की अपील की
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेज़ी के निर्देश
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में गुरु मंत्र उच्चारण के साथ शुरू हुआ विशेष कार्यक्रम
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित, शिक्षा क्षेत्र में संभावनाओं पर चर्चा
Koderma News: सीओ सारांश जैन की बड़ी कार्रवाई, पिपचो की गैरमजूरवा भूमि को कराया गया मुक्त
Koderma News: जे जे कॉलेज बचाओ आंदोलन तेज, प्रतिनिधिमंडल ने विधायक डॉ. नीरा यादव को सौंपा ज्ञापन
Koderma News: डॉ. ओम प्रकाश पोद्दार व पत्नी सुधा देवी के निधन से शोक की लहर
हजारीबाग: बालिका विद्यालय और वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, खाद्य नमूने जांच को भेजे जाएंगे
Ranchi News: एनयूएसआरएल रांची के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश