पृथ्वीनगर में भीषण अग्निकांड, गरीब परिवार का घर और पूरी गृहस्थी जलकर राख

स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने और राहत पहुंचाने का किया प्रयास

पृथ्वीनगर में भीषण अग्निकांड, गरीब परिवार का घर और पूरी गृहस्थी जलकर राख
पृथ्वीनगर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग के बाद गरीब परिवार का घर और पूरी गृहस्थी जलकर राख।

पाकुड़ जिले के पृथ्वीनगर में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने एक गरीब परिवार का आशियाना और पूरी गृहस्थी जलाकर राख कर दी। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार के सदस्य किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल सके, लेकिन वर्षों की मेहनत से जुटाया गया सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया।

पाकुड़: शनिवार देर रात पृथ्वीनगर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने एक गरीब परिवार की पूरी जिंदगी उजाड़ दी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकलने में सफल रहे। हालांकि इस हादसे में उनकी वर्षों की मेहनत से जुटाई गई पूरी गृहस्थी आग की भेंट चढ़ गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Jharkhand Govt Ad
इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के साथ पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद में जुट गए। घटना से आहत युवा अधिवक्ता हक साहब की तबीयत भी बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, भोजन, कपड़े तथा रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराने की अपील की है। फिलहाल आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Pakur News: जेएलकेएम ने अमड़ापाड़ा में सड़क और नाला निर्माण के लिए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Pakur News: प्राथमिक विद्यालय में 72 विद्यार्थियों के बीच बांटी गई मुफ्त स्कूल किट Pakur News: प्राथमिक विद्यालय में 72 विद्यार्थियों के बीच बांटी गई मुफ्त स्कूल किट
Pakur News: एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित एसआईटी ने मादक पदार्थ पकड़ा
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची जांचने की अपील की
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेज़ी के निर्देश
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में गुरु मंत्र उच्चारण के साथ शुरू हुआ विशेष कार्यक्रम
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित, शिक्षा क्षेत्र में संभावनाओं पर चर्चा
Koderma News: सीओ सारांश जैन की बड़ी कार्रवाई, पिपचो की गैरमजूरवा भूमि को कराया गया मुक्त
Koderma News: जे जे कॉलेज बचाओ आंदोलन तेज, प्रतिनिधिमंडल ने विधायक डॉ. नीरा यादव को सौंपा ज्ञापन
Koderma News: डॉ. ओम प्रकाश पोद्दार व पत्नी सुधा देवी के निधन से शोक की लहर
हजारीबाग: बालिका विद्यालय और वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, खाद्य नमूने जांच को भेजे जाएंगे
Ranchi News: एनयूएसआरएल रांची के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश