Pakur News: जेएलकेएम ने अमड़ापाड़ा में सड़क और नाला निर्माण के लिए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Pakur News: जेएलकेएम ने अमड़ापाड़ा में सड़क और नाला निर्माण के लिए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
(अमड़ापाड़ा सड़क निर्माण मांग)

जेएलकेएम पाकुड़ के जिला सचिव जहांगीर अंसारी ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अमड़ापाड़ा में सड़क-नाला निर्माण तथा हटिया प्लॉट में चल रहे टीन शेड निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की।

पाकुड़: शुक्रवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) पाकुड़ के जिला सचिव मो. जहांगीर अंसारी ने आदरणीय बड़े भाई मार्क बास्की जी की उपस्थिति में उपायुक्त महोदया, पाकुड़ को ज्ञापन सौंपकर वार्ड संख्या-11, अमड़ापाड़ा संथाली अंतर्गत शंभू ठाकुर के घर से मोहम्मद जुल्फिकार अंसारी के घर तक लगभग 800 मीटर सड़क एवं नाला निर्माण की मांग से अवगत कराया तथा त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया।

ज्ञापन में बताया गया कि उक्त मार्ग वर्षों से जर्जर स्थिति में है, जिससे आमजन, स्कूली बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सड़क निर्माण में इंटरलॉकिंग/पेवर ब्लॉक तकनीक अपनाने का सुझाव भी दिया गया।

Jharkhand Govt Ad
इस दौरान दिसंबर 2025 में अमड़ापाड़ा हटिया प्लॉट में टीन शेड निर्माण, साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण के संबंध में अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिए गए आवेदन तथा उपायुक्त महोदया को सौंपे गए ज्ञापन का विषय भी पुनः उठाया गया। विभागीय जानकारी के अनुसार हटिया प्लॉट में टीन शेड निर्माण का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। इस मामले में भी माननीय उपायुक्त महोदया ने पूर्व में संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए थे।

आज के आवेदन पर भी उपायुक्त महोदया ने गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया तथा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण जनहित से जुड़े विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें: Pakur News: लिट्टीपाड़ा में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण वितरित

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने एवं जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा आगे भी इसी प्रकार जनहित की लड़ाई जारी रखेगा।

यह भी पढ़ें: गनपुरा बाजार: 15 दिनों से डिब्बे में फंसा था कुत्ते का मुंह, युवाओं ने सुरक्षित निकालकर दी नई जिंदगी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Pakur News: प्राथमिक विद्यालय में 72 विद्यार्थियों के बीच बांटी गई मुफ्त स्कूल किट Pakur News: प्राथमिक विद्यालय में 72 विद्यार्थियों के बीच बांटी गई मुफ्त स्कूल किट
Pakur News: एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित एसआईटी ने मादक पदार्थ पकड़ा
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची जांचने की अपील की
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेज़ी के निर्देश
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में गुरु मंत्र उच्चारण के साथ शुरू हुआ विशेष कार्यक्रम
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित, शिक्षा क्षेत्र में संभावनाओं पर चर्चा
Koderma News: सीओ सारांश जैन की बड़ी कार्रवाई, पिपचो की गैरमजूरवा भूमि को कराया गया मुक्त
Koderma News: जे जे कॉलेज बचाओ आंदोलन तेज, प्रतिनिधिमंडल ने विधायक डॉ. नीरा यादव को सौंपा ज्ञापन
Koderma News: डॉ. ओम प्रकाश पोद्दार व पत्नी सुधा देवी के निधन से शोक की लहर
हजारीबाग: बालिका विद्यालय और वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, खाद्य नमूने जांच को भेजे जाएंगे
Ranchi News: एनयूएसआरएल रांची के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश