Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची जांचने की अपील की
त्रुटिरहित और पारदर्शी मतदाता सूची बनाना प्राथमिक लक्ष्य
गिरिडीह में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा हो गया है, जिसके बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव ने मतदाताओं से 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में नाम जांचने की अपील की है।
गिरिडीह: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 30 जून से संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सभी पात्र मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया गया है। उपायुक्त ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 05 अगस्त को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम अनिवार्य रूप से जांच लें।



सभी दावों एवं आपत्तियों के निष्पादन के पश्चात 07 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना तथा पूर्णतः शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची का प्रकाशन करना है।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित अधिकारी पूरी गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ कार्य कर रहे हैं। जिला प्रशासन का सतत प्रयास है कि कोई भी पात्र मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया से वंचित न रहे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.



