जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, एसओजी के तीन जवान घायल

सर्विस राइफल छीनने की कोशिश के दौरान हुई गोलीबारी

जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, एसओजी के तीन जवान घायल
डोडा के भद्रवाह में गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती और तलाशी अभियान तेज।

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह में संदिग्ध गतिविधि की सूचना के बाद हुई कार्रवाई के दौरान गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) के तीन जवान घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, युवक ने कथित तौर पर एक जवान की सर्विस राइफल छीनने की कोशिश की, जिसके दौरान हाथापाई हुई और गोली चल गई।

जम्मू-कश्मीर:  जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) के तीन जवान घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब उस व्यक्ति ने कथित तौर पर एक सर्विस राइफल छीनने की कोशिश की।

पुलिस अधिकारियों ने शुकवार को बताया कि गुरुवार देररात हुई इस घटना के सिलसिले में एक धार्मिक उपदेशक को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति का इस घटना से क्या संबंध है यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऊंचाई वाले इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद, एसओजी की एक टीम ने गुरुवार को भद्रवाह शहर से लगभग 35 किलोमीटर दूर जाई-गांडोह रोड पर घात लगाकर कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि गुरुवार - शुक्रवार की देर रात एसओजी की टीम ने एक युवक को रोका जिसने कथित तौर पर जवानों पर हमला किया और सर्विस राइफल छीनने की कोशिश की। अधिकारी ने कहा कि हाथापाई के दौरान एक एसओजी जवान ने गोली चला दी। युवक को गोली लगी जबकि घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। चारों को भद्रवाह के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ से उन्हें बेहतर इलाज के लिए डोडा के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि चीका गांव के रहने वाले युवक आरिफ हुसैन (30) की चोटों के कारण मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि एक धार्मिक उपदेशक को हिरासत में लिया गया है। एहतियात के तौर पर भद्रवाह शहर में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स और पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। अधिकारियों ने बताया कि सेना ने जाई इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dhanbad News: बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में सीआईएसएफ ने की 287 वाहनों की सघन सुरक्षा जांच Dhanbad News: बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में सीआईएसएफ ने की 287 वाहनों की सघन सुरक्षा जांच
Dhanbad News: ​एबीसी ब्लॉक 4 के बबन डीहा जंगल में छापेमारी, कोयला तस्करों में मचा भारी हड़कंप
Dhanbad News: कोयला चोरी और अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए सीआईएसएफ का विशेष संयुक्त अभियान
Palamu News: संतोष राम की संदिग्ध मौत मामले में पत्नी पर गहराया हत्या का शक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की माय भारत अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा
रामगढ़ प्रखंड कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दो दिवसीय विशेष शिविर का हुआ आयोजन
Dumka News: बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर की बीएलओ संग बैठक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा
Bokaro News: अधिवक्ता संघ भवन निर्माण के लिए जमीन आवंटन को लेकर उपायुक्त से मिले पदाधिकारी
Bokaro News: ओएनजीसी ने अमलाबाद में सीएसआर के तहत लगाया निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर
सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र ने कार्बन उत्सर्जन की निगरानी के लिए लॉन्च किया अत्याधुनिक जीएचजी डैशबोर्ड
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने जनता दरबार में सुनीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं