रामगढ़ प्रखंड कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दो दिवसीय विशेष शिविर का हुआ आयोजन
89 आवेदकों को ऑन-स्पॉट मिला लर्निंग लाइसेंस
दुमका के रामगढ़ प्रखंड कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय विशेष परिवहन शिविर में 116 आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन कर ऑनलाइन परीक्षा ली गई, जिसमें 89 ग्रामीणों को प्रखंड स्तर पर ही लर्निंग लाइसेंस का लाभ मिला।
रामगढ़: जिला परिवहन कार्यालय, दुमका की ओर से शुक्रवार को रामगढ़ प्रखंड कार्यालय के सभागार में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया पूरी की। शिविर के दौरान पहले से ऑनलाइन आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का जिला परिवहन कार्यालय के कर्मियों द्वारा गहन सत्यापन किया गया।
दस्तावेजों की जांच के बाद आवेदकों की फोटोग्राफी एवं डिजिटल हस्ताक्षर (सिग्नेचर) की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसके उपरांत परिवहन विभाग के निर्धारित नियमों के अनुसार ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस परीक्षा भी आयोजित की गई।आवेदकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर का संचालन दो चरणों में किया गया। पहला सत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चला। निर्धारित समय के अनुसार अभ्यर्थियों को बुलाकर उनकी प्रक्रिया पूरी कराई गई, जिससे व्यवस्था सुचारु बनी रही और भीड़भाड़ की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


