Dumka News: बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा
निर्धारित समय-सीमा के भीतर त्रुटिरहित डिजिटाइजेशन सुनिश्चित
रामगढ़ के बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण और बीएलओ द्वारा किए जा रहे डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
रामगढ़: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी रामगढ़ कमलेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा मतदान केन्द्र संख्या 146, 147, 148 एवं 149 का निरीक्षण कर गणना चरण की प्रगति की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य का जायजा लिया तथा मतदाताओं से सीधे संवाद कर उन्हें विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के महत्व एवं गणना प्रपत्र समय पर भरकर उपलब्ध कराने के संबंध में जागरूक किया।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


