Pakur News: फूलों से सजे रथ पर विराजमान हुए भगवान जगन्नाथ, दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु
ऐतिहासिक मेला मैदान में जुटने लगे ग्रामीण-शहरी लोग
पाकुड़ में भगवान मदन मोहन की रथयात्रा के पावन अवसर पर ऐतिहासिक रथ मेला शुरू हो गया है, जहाँ सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने पहुंचे एसडीपीओ कुमार गौरव ने सीसीटीवी कैमरे लगाने और दुकानदारों का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।
पाकुड़: भगवान मदन मोहन की रथयात्रा के अवसर पर गुरुवार से ऐतिहासिक रथ मेला का शुभारंभ हो गया। मेले के पहले दिन से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण-शहरी क्षेत्र के लोग मेला मैदान पहुंचने लगे। बच्चों, युवाओं और महिलाओं में मेले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
रथ मेला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुमार गौरव ने अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, सभी दुकानदारों का सत्यापन सुनिश्चित करने तथा प्रमुख स्थानों पर हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


