Pakur News: वैदिक मंत्रोचार और शंखनाद के बीच रथ पर विराजमान हुए महाप्रभु भगवान जगन्नाथ
स्वयंसेवकों ने पेयजल और सेवा शिविरों की कमान संभाली
पाकुड़ के पाकुड़िया प्रखंड में सनातन धर्म का प्रमुख त्योहार रथ यात्रा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ, जहाँ वैदिक मंत्रोचार के बीच नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ का श्रद्धालुओं ने छप्पन भोग और पुष्पवर्षा से स्वागत किया।
पाकुड़: प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में सनातन धर्म का प्रमुख त्योहार रथ यात्रा (रथ पूजा) पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए क्षेत्र से भारी संख्या में श्रद्धालु पाकुड़िया पहुंचे।
सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवान जगन्नाथ की विशेष महाआरती और पूजा का आयोजन किया गया। पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से पूजा संपन्न कराने के बाद महाप्रभु जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और बलभद्र जी के विग्रहों को जयकारों के बीच रथ पर विराजमान कराया गया। जैसे ही भगवान रथ पर सवार हुए, पूरा वातावरण 'जय जगन्नाथ' और 'हरे कृष्णा' के शंखनाद और जयघोष से गुंजायमान हो उठा।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


