Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के जनता दरबार में पहुंचे अतिक्रमण व भू-माफिया के मामले

अनुमंडल दंडाधिकारी को सौंपी गई महत्वपूर्ण जांच की कमान

Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के जनता दरबार में पहुंचे अतिक्रमण व भू-माफिया के मामले
(जनता दरबार में जनसुनवाई)

धनबाद समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त आदित्य रंजन ने भू-माफियाओं की गतिविधियों, सार्वजनिक नाले पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण से जुड़ी शिकायतों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने हाउसिंग बोर्ड और अनुमंडल दंडाधिकारी को तत्काल स्थल जांच कर समयबद्ध कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया है।

धनबाद: जिले में जन समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित जनता दरबार में शुक्रवार को अतिक्रमण, भू-माफिया की गतिविधियों, सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण और आवास योजनाओं से जुड़े कई गंभीर मामले सामने आए। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में हाउसिंग कॉलोनी के एक व्यक्ति ने शिकायत की कि क्षेत्र का एक यूट्यूबर, जो स्वयं को मीडियाकर्मी भी बताता है, प्रभाव का इस्तेमाल कर सार्वजनिक नाले पर अतिक्रमण करते हुए अवैध निर्माण करा रहा है। शिकायतकर्ता ने अपने दावे के समर्थन में कई फोटोग्राफ भी प्रस्तुत किए। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को तत्काल स्थल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

वहीं हीरापुर की एक महिला ने आरोप लगाया कि भू-माफिया उन्हें उनके एकमात्र आवास से बेदखल कर जमीन हड़पने की साजिश रच रहे हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि नगर निगम को गलत जानकारी देकर उनके मकान को गिराने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि संबंधित लोगों ने स्वयं सरकारी जमीन पर अवैध रूप से चार मंजिला होटल का निर्माण कर रखा है। इस मामले की जांच का जिम्मा अनुमंडल दंडाधिकारी को सौंपते हुए उपायुक्त ने शीघ्र रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने, जन्म प्रमाण पत्र, ऑनलाइन लगान रसीद, जमाबंदी प्रमाण पत्र, रेलवे अधिग्रहित भूमि का मुआवजा, जबरन जमीन कब्जाने, बीसीसीएल द्वारा विधवा महिला की जमीन पर कब्जे तथा सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध करने जैसी शिकायतें भी जनता दरबार में पहुंचीं। गोविंदपुर के एक ग्रामीण ने विद्यालय के समीप संचालित शराब दुकान को बंद कराने की मांग भी उठाई।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: कोयला चोरी और अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए सीआईएसएफ का विशेष संयुक्त अभियान

उपायुक्त ने सभी मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में जिले के कतरास, चिरकुंडा, निरसा, बाघमारा, तोपचांची, धनबाद, झरिया और कलियासोल समेत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: ​एबीसी ब्लॉक 4 के बबन डीहा जंगल में छापेमारी, कोयला तस्करों में मचा भारी हड़कंप

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान