सोशल मीडिया स्टार आर्यन केल्विन पहुंचे साहिबगंज, फैंस में दिखा जबरदस्त क्रेज
इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक पर करोड़ों प्रशंसकों वाले क्रिएटर का गर्मजोशी से स्वागत
झारखंड के चर्चित सोशल मीडिया क्रिएटर आर्यन केल्विन साहिबगंज पहुंचे, जहां उनके प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक पर करोड़ों फॉलोअर्स वाले आर्यन अपनी देसी कॉमेडी और झारखंडी संस्कृति से जुड़े कंटेंट के लिए मशहूर हैं।
साहिबगंज: झारखंड के चर्चित सोशल मीडिया क्रिएटर और युवाओं के चहेते आर्यन केल्विन साहिबगंज पहुंचे। इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स और फेसबुक पर लाखों प्रशंसकों वाले आर्यन अपनी शानदार कॉमेडी और देसी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। साहिबगंज में उनके आने की खबर मिलते ही युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में फैंस आर्यन से मिलने और उनके साथ सेल्फी लेने को बेताब नजर आए। शहर के कई इलाकों में युवाओं की भीड़ जमा हो गई।
झरिया, धनबाद के रहने वाले आर्यन केल्विन को 'एल्गोरिदम किंग' भी कहा जाता है। आम जिंदगी से जुड़ी कॉमेडी और झारखंडी संस्कृति वाले वीडियो के दम पर उन्होंने करोड़ों दिल जीते हैं। स्थानीय युवाओं का कहना है कि आर्यन का देसी अंदाज और संघर्ष की कहानी उन्हें सबसे अलग बनाती है। साहिबगंज में उनके स्वागत के लिए फैंस सुबह से ही उत्साहित दिखे। आर्यन केल्विन के साहिबगंज दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर भी #AryanKelvinInSahibganj ट्रेंड कर रहा है।
कौन हैं आर्यन केल्विन?


केल्विन के सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम पर 19.1 मिलियन/15 मिलियन फॉलोअर्स, यूट्यूब पर 4.3 मिलियन/2.3 मिलियन सब्सक्राइबर और फेसबुक पर 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनकी हर रील पर मिलियन में व्यूज और लाइक आते हैं।
आर्यन का बचपन आर्थिक तंगी में बीता। 18 साल की उम्र में उन्होंने एक दुकान में 3-4 हजार रुपये महीने की नौकरी की। लंबी शिफ्ट के बाद रात में वीडियो एडिटिंग करते थे। बारिश में रेनकोट के पैसे नहीं होने पर प्लास्टिक ओढ़कर काम पर जाते थे।
2021 में मोबाइल से कॉमेडी वीडियो बनाने शुरू किए। शुरुआत में व्यूज बहुत कम आते थे और लोगों ने 'लोकल' बोलकर मजाक भी उड़ाया। लेकिन लगातार मेहनत से 2020-21 के बाद उनके वीडियो वायरल होने लगे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


