Sahebganj News: दहेज मांग और मार-पीट केस में कोटालपोखर पुलिस का एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी पवन कुमार ने त्वरित दर्ज की प्राथमिकी

Sahebganj News: दहेज मांग और मार-पीट केस में कोटालपोखर पुलिस का एक्शन, आरोपी गिरफ्तार
(दहेज उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार)

साहिबगंज के कोटालपोखर थाना पुलिस ने पलासबोना गांव में दहेज की मांग, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोपी शादीकुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

बरहरवा: प्रखंड के कोटालपोखर थाना क्षेत्र के पलासबोना गांव में दहेज की मांग और मार-पीट के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कोटालपोखर थाना कांड संख्या 41/26 दर्ज किया गया है। पलासबोना निवासी मुखलेश्वर शेख ने थाना में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप था कि दहेज की मांग की गई और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। उसे मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया गया।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी शादीकुल इस्लाम, पिता हाजी बेलाल शेख, निवासी पलासबोना को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पूछ-ताछ कर आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना में किसी और की भूमिका तो नहीं है। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा समाज के लिए अभिशाप है। ऐसे मामलों में सख्ती से रोक लगनी चाहिए। त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ती है।

थाना प्रभारी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। दहेज की मांग, घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न के मामलों में कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय पर कार्रवाई हो सके।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज के कन्हैया स्थान पहुंचे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पाण्डेय, बोले- हर बार करूंगा दर्शन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दी श्रद्धांजलि भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News: माँ मथुरासिनी दरबार मंडल का सजा प्रथम दरबार, भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु
Koderma News: पथलडीहा बाजार में स्वर्गीय कपूरा देवी की 14वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
Koderma News: सहायक अध्यापक राज कुमार पासवान का रांची में निधन, शिक्षक संघ में शोक
Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं
Koderma News: चिगलावर पेट्रोल पंप पर शटर काट 5 लाख की बड़ी चोरी
Koderma News: घर में बर्तन मांजने के दौरान चक्कर खाकर गिरी नाबालिग छात्रा, दर्दनाक मौत
सरला बिरला विश्वविद्यालय का जलवा: दो छात्रों को यूएई में मिला ₹32.50 लाख तक का पैकेज
Sahebganj News: पथरा गांव में एनटीपीसी का बड़ा सोलर पैनल उखड़ा, बाल-बाल बचे ग्रामीण
Sahebganj News: दहेज मांग और मार-पीट केस में कोटालपोखर पुलिस का एक्शन, आरोपी गिरफ्तार
Sahebganj News: पेयजल संकट के लिए जिला प्रशासन का बड़ा कदम, जारी की हेल्पलाइन नंबर सूची
Sahebganj News: जन्म से 5 साल तक के 35,877 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक