Sahebganj News: बोरियो में जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक, पवन गुप्ता बने नए प्रखंड अध्यक्ष

मानव दत्ता और मोहम्मद हालिम बने कार्यकारिणी के सदस्य

Sahebganj News: बोरियो में जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक, पवन गुप्ता बने नए प्रखंड अध्यक्ष
(जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक)

साहिबगंज के बोरियो बाजार में जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक आयोजित कर नई प्रखंड कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रभारी गोविंद ठाकुर की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से पवन कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, सूरज सुधानंद को उपाध्यक्ष और सोनू ठाकुर को सचिव चुना गया।

साहिबगंज: बोरियो बाजार स्थित पवन गुप्ता के आवास पर आज जर्नलिस्ट जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जेजेए बोरियो प्रखंड प्रभारी गोविंद ठाकुर ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और नई कार्यकारिणी का गठन करना था। इस दौरान सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर पवन कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सूरज सुधानंद, सचिव सोनू ठाकुर, कोषाध्यक्ष संजय कुमार पंडित और संयुक्त सचिव संजय कुमार मोदी का चयन किया गया। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मानव कुमार दत्ता और मोहम्मद हालिम को चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ प्रखंड के सभी पत्रकारों के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर पत्रकारों की समस्याओं को उठाने का आह्वान किया। बैठक में प्रखंड के कई पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने नई टीम को बधाई दी और संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित