राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी बैठक में रहे

राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
(एनडीए विधायक दल की बैठक)

राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग में परिमल नाथवानी की जीत सुनिश्चित बताई। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा की उपस्थिति में हुई इस बैठक में नए विधायकों को मतदान की प्रक्रिया समझाई गई।

रांची: बैठक के बाद मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक आयोजित की गई थी। एनडीए घटक दल के सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं और अपने प्रत्याशी परिमल नाथवानी के साथ मजबूती से खड़े हैं। Nda समर्थित परिमल नाथवानी की जीत निश्चित ही नहीं बल्कि पूरी तरह सुनिश्चित है। उन्होंने बताया कि कई विधायक नए भी हैं इसलिए कैसे मतदान करना है, कितने बजे जाना है, इस पर भी चर्चा हुई। 

जयसवाल ने कहा कि भाजपा के जो विधायक आज की बैठक में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्होंने पार्टी को पूर्व में ही इसकी सूचना दे दी थी। वे सभी विधायक किसी अति आवश्यक कार्य से ही अनुपस्थित हैं। इसमें विपक्ष को ज्यादा खुशफहमी पालने की जरूरत नहीं है। जिनके घर शीशे के होते हैं, चिंता उन्हें ही ज्यादा होती है, यही हाल विपक्ष का है। कांग्रेस अपनी निश्चित हार को लेकर अभी से ही छटपटाहट और हताशा में है। 

एक सवाल जवाब में मुख्य सचेतक ने कहा कि परिमल नाथवानी निर्दलीय प्रत्याशी हैं, सभी 81 विधायक उनके लिए वोटर हैं। सभी दल से वे संपर्क कर रहे हैं। उनके काम पर सभी को भरोसा है। पहले भी दो बार सांसद रह चुके हैं। 18 तारीख को सभी विधायक अपने स्वविवेक से एवं अंतरात्मा की आवाज पर वोट करेंगे और परिमल नाथवानी तीसरी बार विजय हासिल करेंगे।

बैठक में आदित्य साहू के अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान, भाजपा विधायक सीपी सिंह, नवीन जयसवाल, नागेंद्र महतो, शशि भूषण मेहता, मनोज यादव, सत्येंद्र नाथ तिवारी, नीरा यादव, राज सिन्हा, अमित यादव, देवेंद्र कुंवर,, रोशन लाल चौधरी, प्रदीप प्रसाद, मंजू कुमारी एवं कुमार उज्जवल, लोजपा विधायक जनार्दन पासवान, आजसू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: खेलगांव शूटिंग रेंज की बदहाल व्यवस्था पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप