पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव की मांग: विभावि (VBU) से न हटाए जाएं कोडरमा के कॉलेज

मुख्यमंत्री और शिक्षा सचिव को भी भेजा गया है पत्र

पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव की मांग: विभावि (VBU) से न हटाए जाएं कोडरमा के कॉलेज
(डॉ. नीरा यादव)

कोडरमा की विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने प्रेस वार्ता कर कोडरमा के महाविद्यालयों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) के अधीन ही रखने की मांग की है। उन्होंने राज्य सरकार पर राजनीतिक द्वेष के कारण कोडरमा की उपेक्षा करने, शिक्षण संस्थानों को ठप रखने और स्थानीय उद्योगों को नष्ट करने का गंभीर आरोप लगाया।

कोडरमा: विधायक और राज्य की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने राज्य सरकार से कोडरमा के सभी महाविद्यालयों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय में ही रखने की मांग की है। उन्होंने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि इस मामले में उन्होंने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा सचिव को पत्र भी लिखा है। 

प्रेस वार्ता में विधायक ने आरोप लगाया कि कोडरमा में भाजपा की विधायक और सांसद निर्वाचित हैं इसलिए साजिश कर जानबूझकर कोडरमा जिले को उपेक्षित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में कोडरमा जिले में तीन जगहों सतगावां, मरकच्चो और डोमचांच में डिग्री कॉलेज के भवन बने परंतु पिछले 5 साल से पढ़ाई की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। 

कोडरमा जिला मुख्यालय से पॉलिटेक्निक कॉलेज को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया और यहां कोई विकल्प नहीं दिया गया। वहीं उनके शिक्षा मंत्री रहते कोडरमा में इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास हुआ, भवन बनकर तैयार हो गया परंतु 5 साल बीत जाने के बाद भी अब तक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई की व्यवस्था नहीं की जा सकी। 

यह राज्य सरकार की मंशा को दर्शाता है कि वह जानबूझकर कोडरमा को उपेक्षित रखना चाहती है। विधायक ने कहा कि कोडरमा का सबसे पुराना जगन्नाथ जैन कॉलेज और अन्य महाविद्यालयों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय से हटाकर सर जेसी बोस विश्वविद्यालय गिरिडीह से संबद्धता दी जा रही है जो किसी भी रूप में छात्र हित में नहीं है। पहले कोडरमा के महाविद्यालय रांची विश्वविद्यालय में थे, काफी दूरी होने कारण छात्रों को कठिनाई होती थी। 

यह भी पढ़ें: कोडरमा में किशोरी ने की आत्महत्या, परिजनों ने बताया मानसिक तनाव की बात

इस कारण से विनोबा भावे विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, पर सरकार के नए निर्णय से फिर वही समस्या उत्पन्न हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यहां के व्यवसाय को प्रभावित करने के लिए क्रेशर और ढिबरा उद्योग को नष्ट किया जा रहा है। विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि पिछले तीन चुनावों में राजद, झामुमो और कांग्रेस गठबंधन होने के बाद भी जीत नहीं हासिल करने के कारण गठबंधन को यह बात पच नहीं रही है और इसी कारण जानबूझकर यहां के लोगों को परेशान किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण

उन्होंने कहा कि जो लोग जनप्रतिनिधि होने के नाते विधायक और सांसद पर सवाल खड़े कर रहे हैं उनको बताना चाहिए कि जब झामुमो सरकार झारखंड में पिछले 7 सालों से है और वे गठबंधन के हिस्सेदार हैं तब फिर उन्होंने कोडरमा के लिए, कोडरमा के छात्र-छात्राओं के लिए या यहां की समस्याओं के निदान के लिए क्या किया? विधायक ने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर घुसपैठ हो रही है, इसे रोकने के लिए राज्य सरकार कोई पहल नहीं कर रही है। 

यह काम कोडरमा जैसे जिले में भी शुरू हो गया है। जंगल को नष्ट कर अवैध तरीके से लोगों को बसाया जा रहा है, इसपर सरकार संज्ञान नहीं ले रही है। प्रेस वार्ता में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह और भाजपा नेता दिनेश सिंह भी मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां