कोडरमा में किशोरी ने की आत्महत्या, परिजनों ने बताया मानसिक तनाव की बात
मृतका की पहचान 16 वर्षीय ऋचा कुमारी के रूप में हुई
कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र स्थित चित्रगुप्त नगर में 16 वर्षीय छात्रा ऋचा कुमारी की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार छात्रा पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी।
कोडरमा: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत चित्रगुप्त नगर वार्ड संख्या 24 में किराए के एक मकान में रहने वाले एलआईसी एजेंट की इकलौती पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान 16 वर्षीया ऋचा कुमारी (पिता संजय कुमार सिंह) के रूप में की गई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पिता संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीते महीने रुचि ने नीट की परीक्षा दी थी।
परीक्षा देने के बाद वह काफी खुश थी। उसने बताया था कि उसकी परीक्षा काफी अच्छी गई थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ही उसकी यह खुशी गम में बदल गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा रद्द होने के बाद से ही ऋचा लगातार डिप्रेशन में रह रही थी। हालांकि उनके तथा उनकी पत्नी के द्वारा लगातार ऋचा को इस डिप्रेशन से निकालने का प्रयास किया जा रहा था और वह लगातार ऋचा को समझा रहे थे कि अगली बार और मेहनत करके परीक्षा देनी है। बावजूद ऋचा इस डिप्रेशन से बाहर नहीं आ पा रही थी।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


