Chaibasa News: आठवीं की परीक्षा देने के बाद किशोर ने लगाया फंदा, कुलड़िहा मिडिल स्कूल के छात्र की मौत से गांव में मातम
परिजनों ने पुलिस को दी बीमारी और घूमने की जिद की जानकारी
पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र स्थित बेटिया गांव में कुलड़िहा मिडिल स्कूल के 15 वर्षीय छात्र अर्जुन अल्डा ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों के अनुसार, वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था। गुरुवार शाम जब घर के सदस्य बाहर गए थे, तब उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने पर झींकपानी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
पश्चिमी सिंहभूम: जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के बेटिया गांव में छात्र अर्जून अल्डा (15) ने घर में फांसे ले लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। किशोर की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं।
जानकारी के अनुसार अर्जून अल्डा कुलड़िहा मिडिल स्कूल का छात्र था और हाल ही में उसने आठवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर था और अक्सर घर से बाहर घूमने जाने की जिद करता था। गुरुवार शाम घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उसने घर के अंदर रस्सी के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।


घटना की सूचना मिलने पर झींकपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


