Hazaribagh News: पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: एक ही रात में दबोचे गए 77 फरार अपराधी और वारंटी

सभी डीएसपी और इंस्पेक्टर्स ने खुद संभाली छापेमारी की कमान

Hazaribagh News: पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: एक ही रात में दबोचे गए 77 फरार अपराधी और वारंटी
(फ़ोटो)

हजारीबाग पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष समकालीन छापामारी अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 20 मई 2026 की रात 30 विशेष टीमों और 150 पुलिस जवानों ने जिले के लगभग 100 संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। इस मेगा ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुल 77 अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

हजारीबाग: पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष समकालीन छापामारी अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर 20 मई 2026 की रात जिलेभर में एक साथ यह अभियान संचालित किया गया, जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों के फरार अपराधी, वारंटी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, अभियान का नेतृत्व जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षकों ने किया। अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में कुल 30 विशेष टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों में करीब 150 पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को शामिल किया गया था।

100 ठिकानों पर छापेमारी

पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अपराधियों के करीब 100 संभावित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। अभियान के दौरान पुलिस ने फरार चल रहे कुल 77 अपराधियों एवं वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों में कई ऐसे अपराधी भी शामिल बताए जा रहे हैं जो लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे।

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस सख्त

हजारीबाग पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त लोगों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न

आम लोगों से सहयोग की अपील

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में अपराधी गिरफ्तारी के डर से छिपे हुए हैं या संदिग्ध गतिविधियां संचालित कर रहे हैं तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करेगी। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से जिले में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त का जनता दरबार, डीसी हेमन्त सती ने सुनीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याएं

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़ Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़
Palamu News: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: रामपुर गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत, 5 गंभीर
Ramgarh News: प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला संपन्न, कम बारिश में बेहतर पैदावार के लिए किसानों को मिले टिप्स
Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज की बड़ी बैठक, यूटिलिटी टास्क फोर्स की समीक्षा में लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश
Hazaribagh News: सीसीटीवी कलयुग में महादेव की तीसरी आंख, अपराधियों पर रखती है पैनी नजर: थाना प्रभारी
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों और विभागों को मिले नए चेहरे
Dumka News: सखी मंडल की दीदियों को मिला टोटो का तोहफा, प्रमुख और बीडीओ ने फीता काटकर बांटे वाहन
Dhanbad News: जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना, भ्रष्टाचार व अवैध खनन पर उठाई आवाज
Dhanbad News: सर्वमंगला पब्लिक स्कूल तेतुलमारी में समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों की रचनात्मकता ने जीता सबका दिल
Dhanbad News: किसानों की आय बढ़ाने पर प्रशासन का विशेष जोर, एक सप्ताह के भीतर लाइसेंस और बीज-खाद के आवेदन का आदेश
Giridih News: स्कॉलर बीएड कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला संपन्न, पाँचवें दिन "मार्गदर्शन एवं परामर्श" पर हुआ मंथन
Giridih News: मारवाड़ी महिला समिति द्वारा दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन, बच्चों ने दिखाए अपने हुनर